Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा में पहली से आठवीं तथा नौवीं व 11वीं की परीक्षा 26 मार्च से

Updated on Tuesday, March 23, 2021 17:44 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने नौवीं तथा ग्यारहवीं के कोरोना पॉजिटिव बच्चों को वार्षिक परीक्षा में छूट देते हुए कहा है कि ऐसे बच्चों की परीक्षा का आयोजन स्कूल प्रबंधन द्वारा बाद में अलग से किया जाएगा। कोरोना पॉजिटिव विद्यार्थी सामान्य बच्चों के साथ परीक्षा नहीं देंगे। हरियाणा में पहली कक्षा से लेकर आठवीं तथा नौंवी व ग्याहरवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं 26 मार्च से शुरू होने जा रही है। जिसे लेकर शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को गाइडलाइन जारी कर दी है। इस गाइडलाइन को लेकर अध्यापक संगठन हसला ने आपत्ति भी जता दी है।

(SUBHEAD)
हरियाणा शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार प्रदेश में 26 मार्च से पहले से आठवीं तथा  नौवीं व ग्यारहवीं कक्षा की परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। जिसके लिए विद्यालयों का समय सुबह 9.30 से दोपहर एक बजे तक रखा गया है। विद्यालय में केवल उन्हीं विद्यार्थियों को एंट्री दी जाएगी जिनकी परीक्षा होगी। शिक्षा निदेशालय ने कहा है कि यदि कोई नौवीं तथा ग्यारहवीं कक्षा का विद्यार्थी कोरोना पॉजिटिव आता है तो उसकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद विद्यालय प्रबंधन द्वारा अपने स्तर पर परीक्षा ली जाएगी। अगर पहली तथा दूसरी कक्षा का कोई विद्यार्थी कोरोना पॉजिटिव आता है तो संबंधित अध्यापक ऐसे बच्चे को स्कूल न बुलाकर ऑनलाइन या फोन के माध्यम से घर बैठे ही परीक्षा लेगा।
शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार नौवीं तथा ग्यारहवीं कक्षा के जिन विद्यार्थियों में कोरोना के लक्षण पाए जाते हैं तो उनके लिए अलग से कमरे की व्यवस्था करके अलग परीक्षा आयोजित की जाए। सरकार के इसी निर्देश पर हरियाणा स्कूल लैक्चरर एसोसिएशन (हसला) ने आपत्ति जताई है।

हसला के प्रेस सचिव अजीत चंदेलिया के अनुसार जिन बच्चों में कोरोना के लक्षण पाए जाते हैं उनकी परीक्षा को लेकर भी वैकल्पिक व्यवस्था की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन अध्यापकों द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा कई अध्यापक उत्तर पुरस्तिका व प्रश्न पत्र के माध्यम से भी ऐसे बच्चों के संपर्क में आएंगे। जिससे उनमें भी कोरोना संक्रमण का खतरा बन सकता है। हसला के अनुसार सरकार इस निर्देश को वापस लेते हुए दोबारा गाइडलाइन जारी करे।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X