Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

यमुनानगर के भोपाल सिंह को एचएसएससी के नए चेयरमैन

Updated on Tuesday, March 23, 2021 17:34 PM IST

चंडीगढ़। अपने बेटे की शादी में एक रुपया लेकर सुर्खियों में आने वाले यमुनानगर जिले के भोपाल सिंह हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के नए चेयरमैन होंगे। हरियाणा के मुख्य सचिव ने मंगलवार को आयोग के चेयरमैन तथा पांच सदस्यों की नियुक्ति को मंजूरी प्रदान कर दी है। भोपाल सिंह इससे पहले आयोग के सदस्य थे। वर्तमान चेयरमैन भारत भूषण भारती और उनके साथ काम करने वाले बाकी पांच सदस्यों नीलम अवस्थी, प्रदीप जैन, अमरनाथ सौदा, विजयपाल सिंह और भोपाल सिंह का कार्यकाल 24 मार्च को पूरा हो रहा है।

(SUBHEAD)

भोपाल सिंह को छोडक़र बाकी किसी को आयोग में नया दायित्व नहीं मिला है। सरकार ने भोपाल सिंह को सीधे चेयरमैन नियुक्त कर दिया है। भोपाल सिंह की टीम में सदस्य के तौर पर पांच नई नियुक्तियां की गई हैं। इनमें मोहाली के न्यू चंडीगढ़ निवासी कंवलजीत सैनी, चरखी दादरी के विजय कुमार, पानीपत जिले के मतलौडा के सत्यवान शेरा, सोनीपत के रतनगढ़ निवासी विकास दहिया और हांसी के सचिन जैन शामिल हैं। मुख्य सचिव विजयवर्धन की ओर से नई नियुक्तियों के संबंध में अधिसूचना जारी हो चुकी है।
भोपाल सिंह यमुनानगर जिला के गांव खदरी के रहने वाले हैं। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की पृष्ठभूमि से संबंधित भोपाल सिंह उच्च शिक्षित व बेहद ही सामान्य छवि के व्यक्ति हैं। आठ विषयों में एम.ए. के साथ विधि स्नातक भोपाल सिंह की अपने क्षेत्र में आज भी एक सरपंच के रूप में ही पहचान है। भोपाल सिंह केंद्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया के सचिव भी रह चुके हैं।
पिछले साल अपने इकलौते बेटे की शादी में मात्र एक रुपया शगुन लेकर दहेज रहित  शादी करने के कारण उनको राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में भोपाल सिंह की इस सादगी का जिक्र किया था। चेयरमैन बनने के बाद भोपाल सिंह ने कहा कि गत छ: वर्षो की भांति भर्ती प्रक्रिया को ईमानदारी ,योग्यता,ओर पारदर्शी तरीके से जारी रखा जाएगा। हरियाणा सरकार और मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर की इच्छानुसार योग्यता को प्राथमिकता नए आयोग का लक्ष्य व एकमात्र ध्येय रहेगा।
विवादों में रहे भारती को मिली थी दो बार एक्सटेंशन
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भारत भूषण भारती को सरकार ने दो बार एक्सटेंशन दी थी। भारती के कार्यकाल के दौरान पेपर लीक की कई घटनाएं हुई। जिसे लेकर विपक्षी दलों ने कई बार आयोग के कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन भी किया। मनोहर सरकार के पहले कार्यकाल के दौरान एक परीक्षा के दौरान जाति विशेष के संबंध में सवाल पूछे जाने के बाद प्रदेश स्तर पर विरोध प्रदर्शन हुए थे। इसके बावजूद भारती मनोहर लाल की गुड बुक में रहे। मार्च 2018 में  चेयरमैन भारती को तीन वर्षों का  दूसरा कार्यकाल  प्रदान किया गया।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X