Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हरियाणा:सरस्वती नदी में पानी गिराने वाले नालों पर लगेंगे एसटीपी

Updated on Thursday, May 27, 2021 22:59 PM IST

चंडीगढ़, 27 मई। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सरस्वती नदी में छोड़े जाने वाले सभी नालों के निकासी बिन्दु पर एसटीपी लगाने और आदिबद्री में बनने वाले डैम पर बिजली संयंत्र स्थापित करने की दिशा में काम करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री गुरुवार को चंडीगढ़ में सरस्वती हेरिटेज डेवलपमेंट बोर्ड की गर्वनिंग बॉडी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस मौके पर सरस्वती हेरिटेज डेवलपमेंट बोर्ड के उपाध्यक्ष धूमन सिंह किरमच एवं बोर्ड के सदस्य भारत भूषण भारती भी उपस्थित रहे।
बैठक में अधिकारियों ने रिपोर्ट पेश करते हुए कहा कि नदी को प्रवाह रूप देने के लिए न केवल डैम बनाया जाएगा बल्कि बैराज और छोटे-छोटे जलाशयों का निर्माण भी किया जाएगा। इससे भू-जलस्तर ऊपर आएगा, जिससे न केवल क्षेत्र डार्क जोन से बाहर आएगा बल्कि यह किसानों के हित में भी होगा।

(SUBHEAD)
 


मुख्यमंत्री ने सरस्वती परियोजना में प्रस्तावित डैम के निर्माण से सम्बन्धित प्रगति रिपोर्ट ली और डैम के साथ बिजली उत्पादन संयंत्र स्थापित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश के साथ लम्बित विषयों को भी जल्द से जल्द निपटाने को कहा। उन्होने कहा कि चूंकि हम डैम बना ही रहे हैं तो जितना उत्पादन सम्भव हो उतना बड़ा बिजली उत्पादन संयंत्र स्थापित किया ही जाना चाहिए।
बैठक में बताया गया कि आदिबद्री और पिपली स्थित घाट पर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए काम किया जा रहा है।
आदिबद्री में पर्यटन विभाग की सहायता से कैफेटेरिया स्थापित कर दिया गया है। इसके साथ ही पक्की सडक़ का निर्माण भी हो चुका है। रिवरफ्रंट बनाने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है ताकि पर्यटकों को आकर्षित किया जा सके। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हर कार्य को करने के लिए समय सीमा तय करें और उसे निर्धारित समय में पूरा करें।
इस दौरान बोर्ड के उपाध्यक्ष धूमन सिंह किरमच सिंह ने कहा कि पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पिपली स्थित घाट को चिडिय़ाघर के साथ जोडऩे के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर अन्डरपास बनाने की योजना पर काम किया जा रहा है। जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।
बैठक में बताया गया कि कई स्थानों पर एसटीपी स्थापित किए जाने के बावजूद चालू नहीं किए जा रहे और गंदा पानी सीधा सरस्वती नदी में डाला जा रहा है। कई जगह एसटीपी लगे होने के बावजूद साफ पानी सरस्वती नदी में सीधा डालने की बजाय फिर से गंदे नाले में डाला जा रहा है और वह पानी सरस्वती नदी में छोड़ा जा रहा है।
इस पर मुख्यमंत्री ने कड़ा संज्ञान लेते हुए जनस्वास्थ्य विभाग को एसटीपी की मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि एसटीपी के मामलों में फाल्ट फाईडिंग का काम भी जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ही देखें। बैठक में हरियाणा के मुख्य सचिव विजय वर्धन, अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल, टीवीएसएन प्रसाद, देवेन्द्र सिंह के अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।


Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X