Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा देश का पहला राज्य, जहां पूरा हुआ प्रॉपर्टी सर्वे

Updated on Monday, March 22, 2021 20:58 PM IST

चंडीगढ़, 22 मार्च । हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य है जहां प्रॉपर्टी का सर्वे किया गया है। स्थानीय निकाय विभाग ने प्रदेश के 88 शहरों में 40 लाख संपत्तियों को चिन्हित किया है। हरियाणा के स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज ने इस संपत्ति सर्वे की शुरुआत 17 फरवरी को चंडीगढ़ से की थी। 
सोमवार को चंडीगढ़ में निकाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एसएन राय की अध्यक्षता में विभागीय अधिकारियों की एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक अशोक कुमार मीणा, अतिरिक्त निदेशक वाईएस गुप्ता, मुख्य नगर नियोजन एवं अभियंता तथा अन्य अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि पिछले सर्वे में हरियाणा में कुल 29 लाख संपत्तियों को चिन्हित किया गया था। इस सर्वे में 11 लाख नई संपत्तियां जुड़ चुकी हैं। इस सर्वे की प्रक्रिया पूरी होने के बाद हरियाणा के 88 शहरों में 40 लाख संपत्तियों का डाटा ऑनलाइन होगा।
(SUBHEAD)
बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव द्वारा कलानौर, सफीदों, हथीन, दादरी, उचाना, लाडवा, तावडू, अंबाला शहर, रोहतक समेत 23 नगर निकायों में संपत्ति मालिकों से दावे एवं आपत्तियां मांगी गई। इसी प्रकार करनाल, समालखा, बरवाला, पानीपत, गुरुग्राम, सोनीपत, राजौंद, कैथल, धारूहेड़ा, मोहिंदरगुढ़, पंचकूला, टोहाना आदि समेत 27 स्थानीय निकायों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वह 31 मार्च से पहले आपत्तियां आमंत्रित करने की कार्यवाही को पूरा करें।
इसी दौरान स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज ने बताया कि डेटा ऑनलाइन होने से स्थानीय निकायों के अधीन आती 40 लाख से भी अधिक प्रोपर्टी मालिकों को उनकी प्रोपर्टी से संबंधित अनापत्ति प्रमाण पत्र, संपत्ति पर टैक्स की गणना, संपत्ति का टेक्स से पूर्व में गलत उपयोग दर्ज संपत्ति में मालिक का पुराने नाम से संशोधन व अन्य कई बिंदुओं को दुरूस्त करने में सुविधा होगी।
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X