Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा ने केंद्र सरकार के दावों को किया खारिज

Updated on Tuesday, May 25, 2021 20:50 PM IST


चंडीगढ़, 25 मई। हरियाणा में वैक्सीन वेस्टेज को नियंत्रित करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीन वेस्टेज के आंकड़े को छह प्रतिशत से घटाकर दो से तीन प्रतिशत तक करने में सफलता हासिल की है। केंद्र सरकार द्वारा जारी आंकड़ों में वैक्सीन वेस्टेज की प्रतिशतता अपेक्षाकृत अधिक थी क्योंकि डेटा बेमेल था और अब जिलों ने इसे ठीक कर दिया है।
स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा जारी आंकड़ों में हरियाणा में कोविशील्ड की छह प्रतिशत और कोवैक्सिन की 10.2 प्रतिशत वैक्सीन वेस्टेज थी। इसके मद्देनजर हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी तुरंत हरकत में आए और उन्होंने पाया की डेटा आपस में मेल नहीं खाता है। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों ने डेटा को ठीक किया और बाद में कोविशील्ड के लिए वेस्टेज 6 प्रतिशत से घटकर 3.1 प्रतिशत और कोवैक्सिन का 10.2 प्रतिशत से घटकर 2.4 प्रतिशत हो गया। इस प्रकार, औसत वैक्सीन वेस्टेज  2 प्रतिशत से 3 प्रतिशत के बीच है।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हरियाणा के मिशन निदेशक प्रभजोत सिंह ने राज्य प्रतिरक्षण टीम के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों में वैक्सीन के कार्य में जुटे स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों के साथ दो उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किए। इसके बाद, अधिकतम वैक्सीन वेस्टेज वाले जिलों की पहचान की गई और उन्हें अलग से परामर्श दिया गया। अरोड़ा ने बताया कि हिसार, पलवल, नूह, कैथल, रोहतक और भिवानी  जिलों में वैक्सीन वेस्टेज सबसे अधिक थी।
वैक्सीन प्रबंधन की वर्तमान स्थिति के संबंध में अरोड़ा ने बताया कि राज्य में इस समय वैक्सीन की 53 लाख 72 हजार 311 खुराकें दी जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि वैक्सीन प्रबंधन के मामले में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले जिलों में गुरुग्राम में वैक्सीन की सबसे अधिक छह लाख 34 हजार 610 खुराकें दी गई हैं, इसके बाद फरीदाबाद में 5,00,600 वैक्सीन खुराक और अंबाला में तीन लाख 94 हजार 162 खुराक दी गई हैं।
अरोड़ा ने वैक्सीन के श्रेणीवार प्रबंधन के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि 2,07,892 स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों (एचसीडब्ल्यू) को वैक्सीन की पहली खुराक दी गई है और 1,33,828 एचसीडब्ल्यू को वैक्सीन की दूसरी खुराक दी जा चुकी है। इसी प्रकार एक लाख 64 हजार 609 फ्रंटलाइन वर्कर्स (एफएलडब्ल्यू) को वैक्सीन की पहली खुराक दी गई है, जबकि 75 हजार 740 एफएलडब्ल्यू को वैक्सीन की दूसरी खुराक दी जा चुकी है। इसके अलावा 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और 45 से 60 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों में 32,70,712 लोगों को वैक्सीन की पहली खुराक दी गई है और सात लाख 74 हजार 105 को वैक्सीन की दूसरी खुराक दी जा चुकी है। इसी प्रकार, 18 वर्ष से 44 वर्ष के आयु वर्ग में 43,88,638 व्यक्तियों को वैक्सीन की पहली खुराक और 9,83,673 व्यक्तियों को वैक्सीन की दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X