Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

नूंह में राजस्थान नंबर के ट्रक से हो रही शराब तस्करी

Updated on Monday, March 22, 2021 21:01 PM IST

चंडीगढ़, 22 मार्च। हरियाणा पुलिस द्वारा शराब तस्करी के खिलाफ शिकंजा कसते हुए जिला नूंह में स्क्रैप की दुकान से तस्करी करने के लिए ट्रक में लोड की जा रही अवैध अंग्रेजी शराब की 6084 बोतलें बरामद की गई हैं।  हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने सोमवार को यहां जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने राजस्थान नंबर के ट्रक को जब्त कर अवैध शराब की 507 पेटी को कब्जे में लिया। 
(SUBHEAD)
उन्होंने कहा कि पुलिस को एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी इरफान ने पुन्हाना-होडल रोड के नजदीक स्थित अपनी स्क्रैप की दुकान में कहीं से अवैध अंगे्रजी शराब की पेटियां छिपा कर रखी हैं, जिन्हें बेचने के लिए एक ट्रक में लोड किया जा रहा है। मिली सूचना के आधार पर, पुलिस ने उक्त स्थान पर  छापेमारी की जहां आरोपियों द्वारा स्क्रैप की दुकान से ट्रक में शराब की पेटियां भरी जा रही थी। पुलिस को पास आते देख तीन आरोपी खेतों में भागने में कामयाब रहे। सभी की पहचान कर ली गई है और उन्हें गिरफतार करने के लिए पुलिस टीम भेजी जा रही हैं।
सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। एक अन्य मामले में, पुलिस ने नूंह जिले से एक उद्घोषित अपराधी व 5000 रुपये का इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। इसकी गिरफतारी से हत्या, हत्या के प्रयास, पशु तस्करी से जुड़े लगभग डेढ़ दर्जन जघन्य आपराधिक का खुलासा हुआ है। पुलिस ने एक गुप्त सूचना के बाद आरोपी जमील को गांव लुहिंगाकलां से गिरफ्तार किया। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी। उन्होंने कहा कि बदमाश से पूछताछ पर और भी वारदातों का खुलासा होने की उम्मीद है।
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X