Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा में रोजाना अस्तित्व में आ रही एक अवैध कालोनी

Updated on Monday, March 22, 2021 21:04 PM IST

चंडीगढ़, 22 मार्च । हरियाणा में सरकार के दावों के बावजूद अवैध कालोनियां लगातार पनप रही हैं। पिछले पांच साल के दौरान हरियाणा गुरुग्राम व फरीदाबाद समेत अन्य शहरों में रोजाना औसतन एक कालोनी अस्तित्व में आ रही है। पांच साल के दौरान कुल 2337 अवैध कालोनियां काटी गईं। हरियाणा सरकार द्वारा पेश की गई रिपोर्ट के अनुसार स्थानीय स्तर के अधिकारियों व कर्मचारियों की आपसी मिलीभुगत के चलते अवैध प्लाटिंग करने वाला बिल्डर माफिया सक्रिय है।
(SUBHEAD)
रिपोर्ट के मुताबिक इस अवधि के दौरान सरकार केवल 1436 कालोनियों में बने निर्माण में ही तोडफ़ोड़ कर पाई है। प्रदेश में हर साल 389 से अधिक अवैध कालोनियां सामने आईं। यानी हर महीने राज्य में विभिन्न शहरें में 32 से अधिक कालोनी काटी गई हैं। जनवरी-2014 से दिसंबर-2019 तक सरकार ने 2432 कारण बताओ नोटिस जारी किए। इस अवधि में 2278 मामलों में पुर्नस्थापना आदेश जारी किए गए। कुल 5401 एकड़ भूमि में कटी 1436 कालोनियों में तोडफ़ोड़ की कार्रवाई अंजाम दी गई। अवैध कालोनियां काटने के मामले में 905 एफआईआर दर्ज हुई।
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के अनुसार अवैध तरीके से कालोनियों काटने वाले भूमाफिया पर सरकार की पैनी नजऱ है। प्रदेश में एक भी अवैध कालोनी को पनपने नहीं दिया जाएगा। सरकार ने नियम-7ए में बदलाव भी इसलिए किया है। अभी तक अवैध कालोनियां काटने के जितने भी मामले सामने आए हैं, सरकार ने सख्त कार्रवाई की है। 
सरकार ने नियमों में किया संशोधन
बिल्डर माफिया द्वारा अवैध तरीके से काटी जा रही कालोनियों मे गरीब व आम लोग फंस रहे हैं। चूंकि ये कालोनियों लाइसेंस लेकर नहीं कट रही। ऐसे में इनमें खरीदे गए प्लाटों की खरीदो-फरोख्त करने में भी अब उन्हें दिक्कत आ रही है। सरकार ने अर्बन एरिया डेवलेपमेंट एक्ट के नियम-7ए में पिछले साल नवंबर में ही संशोधन किया है। इसके बाद प्रदेशभर के शहरों एवं कस्बों में इस तरह की कालोनियों के प्लॉटों की रजिस्ट्री पूरी तरह से बंद हो गई है। 
000
Readers' Comments
Pars Ram Singh Badhan 🙏🏻🙏🏻 5/22/2023 3:58:33 PM

ਬਹੁਤ ਹੀ ਅਫ਼ਸੋਸਨਾਕ ਘਟਨਾਵਾਂ ਹੋਈ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ ਜੀ। ਕਾਨੂੰਨ ਨੂੰ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਛਿੱਕੇ ਟੰਗ ਦਿੱਤਾ ਹੈ ਜੀ-----ਪਰਸਰਾਮ ਸਿੰਘ ਬੱਧਣ 🙏🏻

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X