Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा में 90 मिनट की होगी 12वीं की परीक्षा

Updated on Tuesday, May 25, 2021 22:01 PM IST


चंडीगढ़। हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं की परीक्षाओं के आयोजन की तैयारी शुरू कर दी है। सरकार इस बात को लेकर सहमत हो गई है कि सीबीएसई द्वारा सुझाए गए दूसरे फार्मूले के तहत हरियाणा में बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। जिसके तहत हरियाणा में उसी स्कूल में परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा जहां विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। ऐसे में परीक्षा केंद्रों की संख्या बढऩी लाजमी है।
बोर्ड सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस बोर्ड के माध्यम से कुल दो लाख 77 हजार 61 विद्यार्थी 12वीं की परीक्षा देंगे। बोर्ड अधिकारियों ने सभी जिलों से उन स्कूलों की सूची मांग ली है जहां 12वीं कक्षा विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। प्रदेश में कई स्कूल ऐसे भी हैं जहां 12वीं के विद्यार्थियों की संख्या बहुत कम है। ऐसे में उन विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए निकटवर्ती स्कूलों में भेजने पर विचार किया जा रहा है।
जिलों से स्कूलों का ब्यौरा आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारियों से स्कूलों के संबंध में अंडरटेकिंग रिपोर्ट ली जाएगी। जिसमें यह सुनिश्चित किया जाएगा कि स्कूल में चारदीवारी है और जिन कमरों को परीक्षा केंद्र के रूप में इस्तेमाल किया जाना है वह सुरक्षित हैं। जिससे परीक्षाओं के दौरान नकल की संभावनाओं को कम किया जा सके। विद्यार्थियों को ऑब्जैक्टिव टाइप प्रश्न पत्र दिए जाएंगे। परीक्षा तीन घंटे की बजाए 90 मिनट की होगी। जिसके चलते सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखकर दो से तीन शिफ्टों में परीक्षाओं का आयोजन करने पर विचार किया जाएगा।
हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव राजीव प्रसाद के अनुसार केंद्र सरकार के साथ पहले दौर की बैठक के बाद 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन की तैयारी शुरू हो चुकी है। दूसरी व अंतिम चरण की बैठक से पहले-पहले सभी तैयारियों को पूरा कर लिया जाएगा। एक जून के आसपास बोर्ड द्वारा वार्षिक परीक्षाओं को लेकर शैड्यूल जारी कर दिया जाएगा। कोरोना महामारी से बच्चों को बचाया जा सके इसलिए उन्हीं स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया जा रहा है जहां विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि जहां परीक्षा केंद्रों को बनाया जा रहा है वहां कोरोना गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित हो सके।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X