Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

अब गुरुग्राम से चलेगा डीएचबीवीएन-सीजीआरएफ कार्यालय

Updated on Tuesday, March 23, 2021 17:36 PM IST

चंडीगढ़। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के बिजली उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच (सीजीआरएफ) का कार्यालय अब पूर्णतय गुरुग्राम शिफ्ट हो गया है। एनसीआर क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं की अधिक संख्या को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (एचईआरसी) के निर्देश हैं कि बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का तुरंत समाधान किया जाए।

(SUBHEAD)
 


उल्लेखनीय है कि हरियाणा में बिजली वितरण का कार्य दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम और उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) के पास है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के सीजीआरएफ का आफिस पहले हिसार में था, लेकिन जब कुछ माह पहले सीजीआरएफ के चेयरमैन और सदस्यों की नियुक्ति की गई थी, उसी समय एचईआरसी की ओर से निर्देश था कि सीजीआरएफ का कार्यालय अब गुरुग्राम में होगा, वैसे सीजीआरएफ की टीम गुरुग्राम में ही बैठ रही थी, लेकिन उनका रिकार्ड हिसार में ही था।

अब 18 मार्च से सीजीआरएफ का पूरा रिकार्ड गुरुग्राम शिफ्ट हो गया है। सीजीआरएफ का कार्यालय सेक्टर 16, महरौली रोड, गुरुग्राम में बनाया गया है। हांलाकि, सीजीआरएफ की टीम हर बिजली सर्कल में जाकर बिजली उपभोक्ताओं की शिकायत सुनती है। जिस सर्कल में सीजीआरएफ की टीम जाती है, वहां के बिजली उपभोक्ताओं को इस सबंध में अवगत कराया जाता है। डीएचबीवीएन में फरीदाबाद, पलवल, गुरुग्राम-1, गुरुग्राम-2, नारनौल, रेवाड़ी, भिवानी, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा और जींद सहित 11 सर्कल हैं। इन सभी सर्कलों में सीजीआरएफ की टीम स्वयं जाकर बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों को सुनती है और उनका निवारण करती है।

एचईआरसी के निर्देश हैं कि बिजली बिलिंग, वोल्टेज, मीटरिंग से संबंधित शिकायतें, गुणवत्ता, विश्वसनीयता,कार्यकुशलता, सुरक्षा, एचईआरसी के आदेशों की अवहेलना, बिजली आपूर्ति में बाधाओं से संबंधित कोई शिकायत है तो उसका समाधान सीजीआरएफ करेगा। डीएचबीवीएन में 37 लाख 71 हजार 972 बिजली उपभोक्ता है। जिसमें फरीदाबाद सर्कल में 5 लाख 79 हजार 230, पलवल सर्कल में 3 लाख 44 हजार 30, गुरुग्राम सर्कल-एक में 3 लाख 2 हजार 896, गुरुग्राम सर्कल-दो में 2 लाख 69 हजार 475, रेवाड़ी सर्कल में 2 लाख 87 हजार 208 तथा नारनौल सर्कल में 2 लाख 52 हजार 470 बिजली उपभोक्ता हैं। एनसीआर क्षेत्र में बिजली उपभोक्ताओं की इसी  अधिक संख्या को ध्यान में रखते हुए ही सीजीआरएफ का आफिस पूर्णतय गुरुग्राम शिफ्ट किया गया है।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X