Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

बदले मौसम से सरसों व गेहूं की फसल को नुकसान का अंदेशा

Updated on Tuesday, March 23, 2021 15:07 PM IST

हिसार, 23 मार्च । पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में हुए परिवर्तन ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी है। प्रदेश के लगभग हर जिले में कहीं हल्की से मध्यम बरसात हुई है, जिससे पकाई पर आई सरसों व गेहूं की फसल को नुकसान का अंदेशा है। इसके अलावा कई स्थानों पर ओलावृष्टि की भी सूचना मिल रही है। हालांकि हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिकों ने तीन दिन पहले ही मौसम परिवर्तन एवं हल्की से मध्यम बूंदाबांदी के संकेत दे दिए थे।

(SUBHEAD)
राष्ट्रीय मौसम विज्ञान विभाग की माने तो प्रदेश के हर जिले में हल्की से मध्यम बरसात हुई है। इस समय किसानों की सरसों व गेहूं की फसल पकाई पर है। अधिकतर क्षेत्रों में सरसों की फसल की तो कटाई कर ली गई है या फिर कटाई होने वाली है। मौसम व कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार ऐसे में यदि कहीं पर सरसों की कटाई नहीं हुई है तो उस खड़ी फसल में नुकसान का अंदेशा ज्यादा है। हरियाणा कृषि विवि. के मौसम वैज्ञानिकों ने तीन दिन पूर्व पश्चिमी विक्षोभ का हवाला देते हुए किसानों को आगाह किया था कि यदि किसानों ने सरसों की फसल की कटाई कर ली है तो वे कटी हुई फसल के बंडल अच्छी तरह बांधे क्योंकि कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बरसात के साथ—साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। इसके साथ—साथ मौसम वैज्ञानिकों ने बदलते मौसम के दृष्टिगत किसानों से गेहूं की फसल में सिंचाई रोकने का आग्रह किया था ताकि क्योंकि सिंचाई की गई गेहूं गिरने का खतरा रहता है।
बरसात मामूली, अंधड़ ज्यादा
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश के लगभग हर जिले में थोड़ी—बहुत बरसात हुई है। उन्होंने केन्द्रीय मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि हिसार में 5 एमएस (मिलीमीटर) बरसात हुई है। इसके अलावा भिवानी में 1.1 एमएम, सिरसा में 0.2 एमएम व अंबाला में 1.0 एमएम बरसात हुई है। इसके अलावा हर जिले में बरसात हुई है, जिससे प्रदेश का तापमान भी काफी नीचे आ गया है।
इस मौसम में बरसात व अंधड़ का नुकसान स्वाभाविक : फोगाट
कृषि उप निदेशक डा. विनोद कुमार फोगाट का कहना है कि इस समय बदलता मौसम किसानों के अनुकूल नहीं है। सरसों की फसल लगभग कट चुकी है और जो खड़ी फसल रह गई है, उसमें इस बरसात व अंधड़ का नुकसान होगा। इसके अलावा सिंचाई की हुई गेहूं भी गिरने का अंदेशा है। फसलें पकाई पर होने के समय यदि ऐसा मौसम होता है और फसल गिर जाती है तो उसकी उत्पादन क्षमता निश्चय ही प्रभावित होती है।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X