Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा:चार महीने की बिजली की सिक्योरिटी को एक साल के लिए किया गया डेफर

Updated on Tuesday, May 25, 2021 20:55 PM IST


चंडीगढ़, 25 मई। हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने कहा है कि कोरोना काल के दौरान चार महीने की बिजली की सिक्योरिटी को एक साल के लिए डेफर कर दिया गया है और जब तक कोरोना काल है अर्थात लॉकडाउन अवधि तक बिजली पर कोई सरचार्ज भी नहीं लिया जाएगा।
बिजली मंत्री मंगलवार को चंडीगढ़ में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में ज्यादातर गांवों में 24 घंटे बिजली दी जा रही है और ‘म्हारा गांव-जगमग गांव’ योजना के तहत अब हरियाणा के लगभग 5300 गांवों में 24 घंटे बिजली दी जा रही है। बिजली मंत्री ने बताया कि बिजली चोरी को रोकने के लिए विभाग द्वारा पिछले दिनों 236 टीमें गठित की गई, जिसमें 1700 लोगों को शामिल किया गया और इन टीमों ने उद्योगों, गेस्ट हाउस, रिजॉर्ट, मॉल में छापामारी की, जिसके तहत 2600 बिजली के मामले दर्ज किए गए और इसकी वजह से एक महीने में ही बिजली का राजस्व 536 करोड़ रुपए अधिक आया।
(SUBHEAD)
रणजीत सिंह ने बताया कि इसी प्रकार मकानों के ऊपर से और स्कूलों के ऊपर से जा रहे बिजली के तारों को भी हटाने का काम चल रहा है और अगस्त माह तक इन तारों को हटा दिया जाएगा, जिस पर लगभग 96 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। ऐसे ही, बिजली विभाग ने 8000 बिजली के खंबे खरीदे हैं और यह सभी खंबे लंबी ऊंचाई वाले हैं और जल्द ही खराब खंभों को बदला जाएगा। इसी प्रकार, अगस्त माह तक सभी पुरानी तारों को भी बदलने का काम पूरा कर लिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जहां तक स्मार्ट मीटर की बात है अभी वर्तमान में विभाग ने 10 लाख स्मार्ट मीटर खरीदे हैं, जिनमें से 2 लाख 75 हजार स्मार्ट मीटर गुडग़ांव, फरीदाबाद, करनाल और पंचकूला में स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा, जल्द ही 20 लाख और स्मार्ट मीटर विभाग खरीदे जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन स्मार्ट मीटर्स में बहुत अधिक पारदर्शिता है। इसी प्रकार, उन्होंने बताया कि हर विधानसभा क्षेत्र में दो-दो स्थलों पर बिजली के ओपन दरबार लगाये जा रहे है ताकि बिजली से संबंधित आई शिकायतों का निवारण किया जा सके
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X