Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा सरकार का फैसला

Updated on Wednesday, May 26, 2021 20:46 PM IST


चंडीगढ़, 26 मई। हरियाणा में सरकारी और प्राइवेट आईटीआई में दाखिला लेने के इच्छुक युवा अब किसी भी ट्रेड में दाखिला लेने से पहले ही उस ट्रेड के बारे में सामान्य जानकारी और डिप्लोमा करने के बाद उसमें रोजगार की संभावनाओं का पता लगा सकेंगे। इससे उन्हें न केवल मनमाफिक ट्रेड चुनने में आसानी होगी बल्कि ड्रॉपआउट की समस्या भी काफी हद तक खत्म हो जाएगी।
कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री मूलचंद शर्मा ने बुधवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि विभाग द्वारा आईटीआई में संचालित किए जा रहे हर ट्रेड के तीन से चार मिनट के वीडियो तैयार करवाए जाएंगे। इन वीडियो में सबसे पहले संबंधित ग्रुप इंस्ट्रक्टर और उस आईटीआई का परिचय दिया जाएगा। उसके बाद वीडियो में ट्रेड, उसकी अवधि और अध्ययन परिणामों की संक्षिप्त जानकारी दी जाएगी। इसके बाद सरकारी-गैर सरकारी क्षेत्र में रोजगार तथा स्वरोजगार की सम्भावना और अप्रेंटिसशिप के बारे में बताया जाएगा।
मूलचंद शर्मा ने बताया कि आईटीआई में दाखिला लेने वाले उम्मीदवार ज्यादातर आठवीं या दसवीं पास होते हैं और अधिकतर ग्रामीण क्षेत्रों से आते हैं। ऐसे में उन्हें किसी विशेष ट्रेड के कौशल से जुड़ी विषय-वस्तु और उसमें रोजगार के अवसरों की पूरी जानकारी नहीं होती। इस तरह कई बार वे अपने निकट सम्बन्धियों या मित्रों से मिली अप्रमाणित और मौखिक जानकारी के आधार पर ही अवांछित ट्रेड में दाखिला ले लेते हैं और बहुत से छात्र ट्रेनिंग कोर्स पूरा किए बिना बीच में ही संस्थान छोड़ देते हैं। इसलिए इस बात की आवश्यकता महसूस की गई कि दाखिला पोर्टल पर ट्रेड का विकल्प भरने से पहले उम्मीदवार को उस ट्रेड की संक्षिप्त जानकारी दी जाए ताकि उन्हें बाद में कोई दिक्कत न हो।
शर्मा ने बताया कि सभी आईटीआई को ऐसे वीडियो तैयार करवाकर पांच जून तक निदेशालय में भेजने को कहा गया है ताकि प्रत्येक ट्रेड के लिए श्रेष्ठ वीडियो का चयन करके उसे दाखिला पोर्टल और विभाग की वेबसाइट पर प्रदर्शित किया जा सके। उन्होंने कहा कि श्रेष्ठ वीडियो के तौर पर चुने गए वीडियो के लिए संबंधित इंस्ट्रक्टर या ग्रुप इंस्ट्रक्टर को प्रशस्ति-पत्र भी दिए जाएंगे।
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X