पंचकूला,20 मई। आम आदमी पार्टी का कहना है कि 20 लाख करोड़ का राहत पैकेज देने की घोषणा करने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार से देश के लाखों मजदूर ही नहीं संभाले जा रहे। पार्टी का कहना है कि केंद्र सरकार आए दिन झूठे एवं खोखले वायदे कर गरीब तबके का जहां मजाक उड़ा रही है, वही आम आदमी को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पार्टी का आगे कहना है कि पैदल चलने वाले इन श्रमिकों के पांवों में पैदल चल चल कर छाले पड़ रहे हैं,मगर उत्तर प्रदेश की सरकार को न तो इन मजदूरों की बेबसी नजर आ रही है और न ही उनके पांवों में लंबा मीलों सफर तयकर चलने से पड़े छाले दिखाई देते हैं।