Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

पंचकूला से 213 प्रवासी मजदूरों को भेजा गया भागलपुर-उपायुक्त

Updated on Wednesday, May 20, 2020 00:11 AM IST

पंचकूला, 19 मई।  उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि जिला सेे 213 प्रवासी मजदूरों को अंबाला भेजा गया है। बिहार के भागलपुर  कल्स्टर के अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांवों के इन मजदूरों को अंबाला से सीधे ट्रेन में रवाना किया गया। उपायुक्त ने बताया कि पंचकूला से 37 हजार 173 व्यक्तियों ने देश के अन्य राज्यों में जाने के लिये आॅन लाईन रजिस्ट्रेशन किया है। इनमें लगभग 23 हजार प्रावासी मजदूर उत्तर प्रदेश व लगभग 8 हजार प्रवासी मजदूर बिहार से संबंध रखते है। बाकी प्रवासी मजदूर देश के अन्य राज्यों से है। उन्होंने बताया कि आॅन लाईन रजिस्ट्रेशन में 4 हजार 516  व्यक्तियों ने पंचकूला में आने के लिये अनुमति मांगी है।
उपायुक्त ने बताया कि आज रवाना किये गये प्रवासी मजदूरों को पंचकूला, कालका, पिंजौर, रायपुररानी और बरवाला से 8 बसों में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए ले जाया गया है। इससे पूर्व सभी बसों को पूर्ण रूप से सेनिटाईज किया गया। उन्होंने बताया कि जिला के विभिन्न क्षेत्रों में तैनात इन्सिडेंट कमांडर के माध्यम से इन प्रवासी मजदूरों को सूचित कर स्क्रेनिंग एवं मेडिकल जांच करने का कार्य किया गया। उन्होंने बताया कि पंचकूला के आस पास के प्रवासी मजदूरों का ताऊ देवीलाल स्टेडियम में स्क्रेेनिंग एवं मेडिकल की गई। इसी प्रकार कालका, पिजौर, रायपुररानी व बरवाला क्षेत्र के प्रवासी मजदूरों की स्क्रेनिंग एवं मेडिकल का कार्य उनके नजदीक स्वास्थ्य केंद्रों में किया गया।  
उपायुक्त ने बताया कि यहां से बसों में भेजने के बाद रेलवे स्टेशन पर सभी प्रवासी मजदूरों को सायं 4 बजे भागलपुर के लिये ट्रेन में रवाना किया। रवाना करने से पूर्व सभी मजदूरों को खाने-पीने का सामान वितरित किया गया और निशुल्क टिकटें भी सरकार की ओर से उपलब्ध करवाई गई। उन्होंने बताया कि प्रवासी मजदूरों को उनके गंतव्य स्थल तक जाने के लिये किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिये प्रशासन द्वारा आवश्यक  प्रबंध किये गये। प्रवासी मजदूरों ने रेल में बैठने से पूर्व खुशी का इजहार करते हुए हरियाणा सरकार एवं जिला प्रशासन का आभार जताया।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X