पंचकूला, 19 मई। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से बचने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के नियमो की पालना ना करने वालो के खिलाफ जिला पुलिस द्वारा अभियान लगातार जारी है ।मोहित हाण्डा भा.पु.से. पुलिस उपायुक्त पंचकुला के निर्देशानुसार जिला पुलिस हररोज गस्त कर रही है तथा लॉकडाउन के आदेशो का उल्लंघन करने वाले लोगो के खिलाफ मुकदमें दर्ज कर गिरफ्तारी कर रही है । इसी के तहत लॉकडाउन के आदेशो की अवहेलना करने पर दो अलग-अलग मामलें दर्ज किये गए । सोमवार को रात को लगभग 8 बजे पी0सी0आर0 नम्बर-10 गस्त करते हुए गांव बुढनपुर की तरफ से इन्दिरा कॉलोनी की तरफ जा रही थी तो सरकारी ट्यूबवैल के पास कुछ लड़के खडे मिले । जब लॉकडाउन के दौरान उनसे इस समय वहां खड़े होने का कारण पूछा तो उन्होने यह पुलिस पी0सी0आर0 पर पथराव करना शुरू कर दिया । पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना सैक्टर-14 पंचकुला मे आरोपी लड़को के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करने, सरकारी कार्य मे बांधा पहुंचाने, महामारी अधिनियम, प्रबंधन अधिनियम तथा लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत अभियोग अंकित किया गया । वहीं दूसरे मामले मे एक आंगनवाडी वर्कर ने पुलिस चौकी सैक्टर-16 पंचकुला मे शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी ड्यूटी राजीव कॉलोनी मे लाईन लगवाकर राशन बंटवाने में लगाई गई थी । तभी एक व्यक्ति आया तथा राशन की गड्डी लेने को लेकर हंगामा करने लगा तथा शिकायतकर्ता के साथ भी बदसलूकी करने लगा । पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना सैक्टर-14 पंचकुला मे आरोपी के खिलाफ लॉकडाउन के आदेशो की अवहेलना करने, सरकारी कार्य में बांधा पहुंचाने तथा आपदा प्रबंधन के तहत कार्रवाई की गई ।