जींद, 17 मई। जींद-हांसी ब्रांच नहर में शनिवार सायं मीट मार्केट के निकट एक आठ वर्षीय ब‘ची बंदरों से डरते हुए नहर में कूद गई और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रविवार को कड़ी मशक्कत के बाद बालिका के शव को नहर से बाहर निकाला। पुलिस ने मृतका के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। शहर थाना प्रभारी रोहताश ढुल ने बताया कि बालिका के गायब होने से वास्तव में पसीने छूट गए थे। अनहोनी घटना की आशंका थी। मध्य रात्रि तक शहर तथा आसपास का इलाका पूरी तरह खंगाला गया। सुबह जब सुराग लगा तो स्थानीय लोगों के सहयोग से वे भी नहर में उतर गए। उन्होंने बताया कि बालिका बंदरों के डर से नहर में कूद गई थी। जिसके चलते उसकी मौत हो गई।
मीट मार्केट निवासी श्यामा की आठ वर्षीय बेटी नैना शनिवार दोपहर को खेलते समय हांसी ब्रांच नहर के पास से गायब हो गई। देर शाम तक बेटी के दिखाई न देने पर आसपास तलाशा गया लेकिन नैना का कोई सुराग नहीं लगा। जिसकी शिकायत शहर थाना पुलिस को दी गई। बालिका के गायब होने से हडक़ंप मच गया। मध्य रात्रि तक पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से बालिका को तलाशा लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। रविवार सुबह नैना के साथ खेल रहे ब‘चों से पूछताछ की गई तो ब‘चों ने बताया कि जिस समय वह नहर पर खेल रहे थे, उस दौरान बंदरों की टोली वहां पर आ गई और उन पर हमला कर दिया। बचाव में नैना हांसी ब्रांच नहर में कूद गई। जिस पर पुलिस तथा स्थानीय लोगों ने हांसी ब्रांच नहर में तलाशी अभियान चलाया और दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद घटना स्थल से लगभग तीन एकड़ दूर बालिका के शव को ढूंढ निकाला। पुलिस ने सामान्य अस्पताल में मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।