Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

जरूरतमंद पीडि़त महिलाओं की सहायता के लिए सजगता से काम करे महिला कानूनी सलाहकार- कुमारी सैलजा

Updated on Friday, May 22, 2020 11:10 AM IST


चंडीगढ़। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान घरेलू हिंसा के मामलों में चिंताजनक वृद्धि हुई है। इसलिए कांग्रेस पार्टी की ओर से महिलाओं के प्रति बढ़ रहे उत्पीडऩ को रोकने और महिलाओं की सहायता के लिए प्रदेश भर में महिला कानूनी सलाहकार नियुक्त किए गए हैं। ये महिला सलाहकार पीडि़त महिलाओं से मिले और उन्हें पार्टी की तरफ से अपनी निशुक्ल सेवाएं उपलब्ध कराएं। कुमारी सैलजा गुरूवार को वीडिये कांफे्रंसिंग के माध्यम से प्रदेश भर में नियुक्त की गई 24 महिला कानूनी सलाहकारों से फीडबैक ले रही थी।

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी लीगल डिपार्टमेंट के प्रदेश चेयरमैन अधिवक्ता लाल बहादुर खोवाल ने बताया कि इस वीडियो कांफे्रंसिंग के माध्यम से प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने सभी सलाहकारों से रूबरू होकर सुझाव मांगे तथा उनके द्वारा गत दिनों में मुफ्त दी गई कानूनी सलाह के बारे में विचार विमर्श करते हुए प्रेरित किया कि वे अपने-अपने जिला में जरूरत मंद महिलाओं की बढ़-चढ़कर मुफ्त सहायता करें तथा फेसबुक व मीडिया के माध्यम से सभी आमजन को बताएं कि कांग्रेस पार्टी जरूरतमंद महिलाओं को मुफ्त कानूनी सलाह व सेवाएं दे रही है।
इस वीडियो कांफे्रंसिंग के माध्यम से कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रवासी मजदूरों को अपने गृह क्षेत्र में जाने के लिए हरियाणा में कांग्रेस पार्टी ने 40 लाख रुपया दिया है, लेकिन बीजेपी सरकार खोखले पैकेज के आधार पर वाहवाही लूटने की कोशिश कर रही है। लीगल डिपार्टमेंट के प्रदेश चेयरमैन अधिवक्ता लाल बहादुर खोवाल ने वीडियो कांफ्रेंस में बातचीत करते हुए बताया कि 2014 से अब तक हरियाणा में क्राइम रेट दिन प्रतिदिन हर वर्ष बढ़ता जा रहा है। यहां तक की आज हरियाणा में हर 5 घंटे में एक बलात्कार की घटना घटित हो जाती है। उन्होंने कहा कि जब से बीजेपी सरकार सत्ता में आई है देश की सभी संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा तार तार हो चुकी है।

सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल करके लोगों को भारतीय जनता पार्टी भ्रमित कर रही है। जिसका हम सभी को उसी समय जवाब देना चाहिए तथा उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही भी करनी चाहिए। खोवाल ने कहा कि पिछले दिनों अर्नब गोस्वामी के खिलाफ पूरे देश में सैकड़ों मुकदमे दर्ज हुए, जिस पर अभी-अभी गत दिवस माननीय सुप्रीम कोर्ट ने भी रिपब्लिक भारत चैनल के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को कवैश व सीबीआई को ट्रांसफर करने की पैटिशन खारिज कर दी है। इससे नफरत फैलाने व गलत न्यूज दिखाने वालों  को सबक मिलेगा।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X