पंचकूला 19 मई। थाना क्षेत्र सैक्टर-5 पंचकुला के एक गांव मे मूक-बधिर लड़की के साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है । बलात्कार करने का आरोप पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक पर है । जानकारी के अनुसार पीडिता नाबालिग है तथा बोल व सुन नहीं सकती है । पीडिता की माता ने पुलिस मे शिकायत दर्ज कराई कि 17 मई की रात को लगभग साढ़े 9 बजे जब उसकी लड़की शौच आदि के लिए बाहर गई तो पडोस मे रहने वाले एक युवक ने पीडिता के साथ बलात्कार किया । मामले की गम्भीरता को देखते हुए महिला थाना सैक्टर-5 पंचकुला मे अभियोग दर्ज किया गया तथा जांच पड़ताल की जा रही है । महिला थाना की टीम द्वारा मामले मे त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को विधी-पूर्वक गिरफ्तार कर लिया गया है । आरोपी को माननीय न्यायालय के सम्मुख पेश कर न्यायिक हिरासत मे भेजा गया ।