Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

भाजपा सरकार के दावों की पोल खोल रहें हैं रोजाना सैंकड़ों किलोमीटर पैदल चलने वाले मजदूर:योगेश्वर शर्मा

Updated on Thursday, May 21, 2020 00:08 AM IST

पंचकूला,20 मई  । आम आदमी पार्टी का कहना है कि 20 लाख करोड़ का राहत पैकेज देने की घोषणा करने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार से  देश के लाखों मजदूर ही नहीं संभाले जा रहे। पार्टी का कहना है कि केंद्र सरकार आए दिन झूठे एवं खोखले वायदे कर गरीब तबके का जहां मजाक उड़ा रही है, वही आम आदमी को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पार्टी का आगे कहना है कि पैदल चलने वाले इन श्रमिकों के पांवों में पैदल चल चल कर छाले पड़ रहे हैं,मगर उत्तर प्रदेश की सरकार को न तो इन मजदूरों की बेबसी नजर आ रही है और न ही उनके पांवों में लंबा मीलों सफर तयकर चलने से पड़े छाले दिखाई देते हैं। कई मजदूर तो अपने अपने घरों को पैदल जाते समय रास्ते में विभिन्न हादसों में अपनी जान तक गंवा बैठे हैं। ऐसे में यह सरकार किस मूंह से आम आदमी का भला करने की बात कर रही है।
आज यहां जारी एक ब्यान में पार्टी के उत्तरी हरियाणा जोन के सचिव योगेश्वर शर्मा ने कहा कि भाजपा के केंद्रीय नेताओं में पिछले कुछ दिनों से झूठ बोलने का मुकाबला चल रहा है । जहां केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी यह झूठ बोल रही है कि हमने 90 करोड़ परिवारों को राशन वितरित किया है, वहीं केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल यह झूठ बोल रहे हैं कि हमने अ_ारह सौ विशेष ट्रेन चलाकर मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाने का काम किया है । जबकि आज भी देश के विभिन्न हिस्सों से मजदूरों के पैदल ही अपने भूखे प्यासे परिवारों के साथ अपने अपने घर की ओर जाने की खबरें आ रही हैं । उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं भाजपा शासित कई राज्यों में तो अपने घरों की ओर प्रस्थान कर रहे मजदूरों पर लाठीचार्ज करने की बातें भी सामने आ रही है,ऐसे में भाजपा नेतृत्व और उनकी सरकारों का मजदूर प्रेम सबके सामने आ रहा है। उन्होंने इस बात पर भी हैरानी जताई कि हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री  कार्यालय  में दान मे मिले मासक और सैनिटाइजर को सरकार को बेच दिया गया और सरकार की ओर से भी बिना किसी जांच परख के यह सामान खरीद लिया गया। उन्होंने कहा कि यह मुख्यमंत्री की नाक तले सीधा सीधा भ्रष्टाचार हुआ है। मगर इस मामले में अभी तक ना तो कोई जांच की गई है और ना ही किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई करने की बात मुख्यमंत्री या सरकार की ओर से कही गई  है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सरकार की ओर से मजदूरों को अपने अन्य राज्य की सीमाओं से राज्य में दाखिला नहीं दिया जा रहा,एनओसी न मिलने की ंइतजार में अंबाला में करीब पांच सौ श्रमिक फंसे पड़े हैं जिन्हें एक बार उत्तर प्रदेश की सीमा से 18 बसों में गये इन मजदूरों को वापिस लौटा दिया गया। जबकि ये श्रमिक उत्तरप्रदेश के ही मूल निवासी हैं। वहीं हरियाणा के विभिन्न जिलों में मजदूरों से पुलिस द्वारा मारपीट करने की घटनाएं भी सामने आई है। उन्होंने कहा कि इससे हास्यस्पद और दुखदायी बात और क्या हो सकती है कि लॉकडाउन के नियमों का उलंघन तोडऩे में भाजपा सरकार की एक मंत्री ने कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि जहां देश भर में सभी धार्मिक स्थलों के कपाट बंद पड़े हैं। लेकिन भाजपा नेता अपनी ही सरकार के बनाये नियमों की शरेआम धज्जियां उड़ाकर उसका माजाक बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों हरियाणा में भाजपा सरकार की महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा कैथल में कुरूक्षेत्र रोड स्थित शिव शक्ति धाम मंदिर पहुंची तो मंदिर के कपाट भी खुल गए और विशेष पूजा अर्चना भी हुई। इसका वीडियो भी बनाया गया और फिर इसे खुद ही वायरल भी किया गया। उन्होंने इस मामले में मंत्री पर तुरंत कारवाई किये जाने की मांग की है।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X