भिवानी, 19 मई। लॉकडाउन में एक तरफ तो बेजुबानों को खाने के लाले पड़े हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग इस तरह बेरहमी से हमला कर इन्हें घायल कर रहे हैं। ऐसा ही मामला शहर के कनीराम अस्पताल के पास सामने आया। एक युवक ने गली में रहने वाले एक कुत्ते पर डंडे से हमला कर उसकी आंख फोड़ दी घायल अवस्था में कुत्ता इधर-उधर भागता रहा। कुत्ते को देखकर हर किसी को उस पर तरस तो आया लेकिन किसी ने हमला करने वाले युवक को कुछ कहने की हिम्मत नही जुर्टाइ। जिस स्थान पर कुत्ते के ऊपर हमला हुआ वहां गौ रक्षा दल का एक सदस्य भी मौजूद था। उसने गौ रक्षा दल के प्रधान संजय परमार को इसकी सूचना दी। संजय परमार ने मौके पर पहुंचकर घायल कुत्ते को अपने कब्जे में लेकर इलाज करवाया इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे। जब पुलिस कर्मचारी युवक को चौकी ले गए तो वहां क्षेत्र के अनेक लोग भी पहुंच गए लोगों ने बीच-बचाव करते हुए पहले तो युवक से माफी मंगवाई। उसके बाद गौ रक्षा दल के प्रधान संजय परमार ने कहा कि युवक ने गलती की है तो इसको इसकी सजा मिलनी चाहिए ताकि वह इस प्रकार की गलती दोबारा ना करें। सभी ने सर्वसम्मति से युवक पर तीन तूड़ी गउशाला में दान करने का जुर्माना लगाया। युवक द्वारा तीन ट्राली तूड़ी के रुपए ना होने में असमर्थता जताते हुए माफी मांगी बाद में युवक पर एक ट्राली तूड़ी का जुर्माना लगाया और कहा कि जब तक यह कुत्ता ठीक नहीं हो जाता युवक अपने पैसे से इसे दूध पिलाएगा। इस फैसले के बाद यह मामला रफा दफा हो सका।
गौ रक्षा दल के प्रधान संजय कुमार ने कहा कि लोग बेजुबानु की अगर सेवा नही कर सकते तो कम से कम उनके साथ ऐसा अमानवीय व्यवहार ना करें। आज देश में आम आदमी के साथ-साथ बेजुबानों को भी सहायता की जरूरत है इसलिए हम सब का फर्ज बनता है कि हम सभी की सहायता करें।