अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के प्रेसिडेंशियल कैंडिडेट डोनाल्ड ट्रम्प पर एक और जानलेवा हमले की कोशिश की आशंका जताई गई है। मुताबिक, ट्रम्प शनिवार यानी 12 अक्टूबर को कैलिफोर्निया के कोचेला में रैली को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान एक हथियारबंद शख्स को सिक्योरिटी ने गिरफ्तार किया। उसकी ब्लैक SUV कार से पुलिस को एक शॉटगन, एक लोडेड हैंड गन और 1 हाई कैपेसिटी मैगजीन मिली है।