Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

दुनिया/खेल

7 फ्लाइट्स में बम की मिली धमकी, 6 ने भारत से उड़ान भरी

Updated on Wednesday, October 16, 2024 07:45 AM IST

नई दिल्ली | 7 फ्लाइट्स में बम होने की धमकी मिली। धमकी मिलने वाली फ्लाइट्स में एअर इंडिया की दिल्ली से शिकागो जाने वाला विमान भी शामिल था। इसके बाद उसे कनाडा डायवर्ट कर दिया गया। प्लेन को कनाडा के इकालुइट एयरपोर्ट पर उतारा गया। यहां यात्रियों और उसमें मौजूद सामान की जांच की गई।

फ्लाइट 24 रडार के मुताबिक, प्लेन ने आज सुबह 3 बजे दिल्ली से उड़ान भरी थी, जिसे दोपहर 4:30 बजे शिकागो पहुंचना था। वहीं, इंडिगो की एक फ्लाइट को धमकी मिलने के बाद जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।

दिल्ली-शिकागो प्लेन कनाडा डायवर्ट, मदुरै फ्लाइट के लिए सिंगापुर ने फाइटर जेट भेजे

वहीं, एअर इंडिया एक्सप्रेस की मदुरै से सिंगापुर जाने वाली फ्लाइट में धमकी मिलने पर सिंगापुर वायु सेना ने दो एफ-15एसजी लड़ाकू विमानों को सुरक्षा के लिए भेजा। ये विमान फ्लाइट को चांगी एयरपोर्ट पर ले गए।

दिनभर में 7 फ्लाइट्स को धमकी मिलने की वजह से सिक्योरिटी एजेंसियों ने कई एयरपोर्ट्स पर काउंटर टेररिस्ट ड्रिल किए। जांच में पता चला है कि सभी धमकियां एक ही शख्स की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भेजी गई थीं। जिससे कई सौ यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि बाद में ये धमकियां झूठी निकलीं। फ्लाइट्स में बम की लगातार मिल रही धमकियों को लेकर नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने हाई लेवल मीटिंग भी बुलाई।

14 अक्टूबर को 3 फ्लाइट्स को बम की धमकी मिली

14 अक्टूबर को मुंबई से टेक ऑफ करने वाली 3 फ्लाइट्स को बम की धमकी दी गई थी। पहली फ्लाइट मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एअर इंडिया की थी। इसे दिल्ली डायवर्ट किया गया। दूसरी फ्लाइट इंडिगो की थी, जो मुंबई से मस्कट जाने वाली थी। वहीं तीसरी फ्लाइट मुंबई से जेद्दाह जाने वाली थी। सभी फ्लाइट्स को सोशल मीडिया एक्स पर 4 अलग-अलग हैंडल से बम के मैसेज भेजे गए थे।

लंदन से दिल्ली जा रही फ्लाइट के टॉयलेट में धमकी लिखा टिश्यू मिला

इससे पहले 9 अक्टूबर को भी लंदन से दिल्ली जाने वाली विस्तारा एयरलाइन की फ्लाइट UK18 में बम की सूचना से हड़कंप मच गया था। फ्लाइट के दिल्ली पहुंचने से करीब साढ़े 3 घंटे पहले एक यात्री ने प्लेन के टॉयलेट में धमकी भरा टिश्यू पेपर देखा। उसने क्रू मेंबर को सूचना दी।

फ्लाइट को दिल्ली में लैंड कराकर आइसोलेशन-बे में ले जाया गया, जहां सभी पैसेंजर के सामान की जांच की गई। हालांकि बम जैसी कोई चीज नहीं मिली थी। इसके बाद इस बात को लेकर सवाल उठे कि बम की सूचना मिलने के बावजूद साढ़े 3 घंटे तक प्लेन हवा में उड़ता रहा। पुलिस ने क्रू मेंबर्स से सवाल किया कि बम की सूचना के बावजूद प्लेन को दिल्ली तक क्यों लाया गया।

किसी नजदीकी देश में ही लैंडिंग की इजाजत मांगी जा सकती थी। पुलिस के सवाल पर पायलट और क्रू मेंबर्स ने कहा कि रास्ते में फ्लाइट लैंड करवाने पर प्लेन के हाइजैक होने का खतरा था। इससे बचने के लिए फ्लाइट को सीधे दिल्ली लाया गया।

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X