नई दिल्ली | हरदीप सिंह निज्जर मामले में कनाडा के आरोपों पर भारत ने सख्त रवैया अपनाया है। कनाडाई डिप्लोमैट को तलब किया है। इससे पहले कनाडा ने ओटावा में भारतीय उच्चायुक्त को सिख अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की कथित हत्या की जांच से जोड़ा।
हरदीप सिंह निज्जर मामले में ट्रूडो के आरोपों पर सख्त ऐक्शन
खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड में कनाडा के गंभीर आरोपों पर भारत सरकार ने सख्त रवैया अपनाया है। विदेश मंत्रालय ने कनाडाई उच्चायुक्त स्टीवर्ट व्हीलर को तलब किया है। इससे पहले भारत ने कनाडा के आरोपों को ‘बेतुका’ बताकर सिरे से खारिज कर दिया, जिनमें ओटावा में भारतीय उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा को सिख अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की कथित हत्या की जांच से जोड़ा गया।