Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

दुनिया/खेल

इजरायल ने गाजा और साउथ लेबनान में की बमबारी तेज

Updated on Monday, October 07, 2024 08:06 AM IST

इजरायल  | इजरायल ने उत्तरी गाजा और दक्षिणी लेबनान में हमला तेज कर दिया है। फिलिस्तीनी अधिकारियों ने बताया कि एक मस्जिद पर हमले में कम से कम 19 लोग मारे गए हैं। 50 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है।

वहीं, इजराइल ने दक्षिण लेबनान और बेरूत में भी हमले किए। दक्षिण लेबनान में इजराइली सेना ने हिजबुल्ला के ठिकानों पर 150 से ज्यादा मिसाइल दागीं। हमले में हिजबुल्ला के एक कमांडर की मौत की जानकारी है।

हमले में 19 फिलिस्तीनी मारे गए, हिजबुल्लाह ने इजराइल के हाइफा शहर में रॉकेट दागे

जवाबी कार्रवाई में हिजबुल्लाह ने इजराइल के हाइफा शहर में 15 से ज्यादा रॉकेट दागे। इस हमले में 6 लोगों के घायल होने की खबर है। लेबनानी स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इजराइल के हमले से पिछले दो हफ्तों में 1,400 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं।

पिछले साल आज ही के दिन हमास ने इजराइल की सीमा में घुसकर 1,200 से ज्यादा लोगों को मार दिया था। 250 से ज्यादा लोगों को बंधक बनाए लिया था। इनमें से 100 से ज्यादा इजराइली नागरिक अभी भी कैद में हैं। इसी घटना के बाद बाद इजराइल और हमास के बीच जंग शुरू हो गई।

गाजा के सरकारी मीडिया ऑफिस के मुताबिक, इजराइल सेना ने जंग में उनके 41,870 लोगों की हत्या की है, जिनमें क 17,000 बच्चे और 11,487 महिलाएं शामिल हैं।

नेतन्याहू बोले- हम ईरान पर हमला जरूर करेंगे

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इजराइल-हमास जंग का एक साल पूरा होने से पहले वीडियो संदेश जारी किया। इसमें उन्होंने कहा कि हमारा देश 7 मोर्चों पर जंग लड़ रहा है।

नेतन्याहू ने कहा, "हम अपने देश को हमास, ईरान, हिजबुल्लाह, वेस्ट बैंक के आतंकी, यमन के हूती और इराक-सीरिया के शिया मिलिटेंट्स के हमलों से बचा रहे हैं।"

नेतन्याहू ने इजराइल के सेल्फ डिफेंस के अधिकार को दोहराते हुए कहा कि वे ईरान से बैलिस्टिक मिसाइल हमले का बदला जरूर लेंगे। इजराइल जरूर ईरान पर अटैक करेगा।

वहीं, इजराइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने कहा है कि ईरान के हमले में उनके एयरबेस को खरोंच तक नहीं आई। गैलेंट ने रविवार को नेवातिम एयरबेस का दौरा किया। ईरान ने 1 अक्टूबर को किए हमले में इसी एयरबेस को निशाना बनाया था।

इजराइल ने गाजा बॉर्डर पर सैनिक बढ़ाए, जंग के एक साल होने पर बड़े हमले का डर

इजराइली सेना ने कहा है कि सोमवार 7 अक्टूबर को जंग के एक साल पूरे होने पर गाजा बॉर्डर के पास सैनिकों की तैनाती बढ़ा दी गई है। टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक IDF को डर है कि हमास फिर से इजराइल पर बड़ा हमला करने की कोशिश कर सकता है। ऐसे में सेना इजराइल की सुरक्षा में कोई कमी नहीं रखना चाहती है।

हिजबुल्लाह के 440 सदस्यों की मौत

इजराइली डिफेंस फोर्स ने शनिवार को बताया कि उसने हिजबुल्लाह के कई कमांड सेंटर्स, हथियार डिपो, सुरंगों और ठिकानों को तबाह कर दिया है। IDF ने कहा कि 30 सितंबर को लेबनान में ग्राउंड ऑपरेशन शुरू होने के बाद से उन्होंने अब तक 440 हिजबुल्लाह सदस्यों को मार गिराया है।

UN चीफ बोले- पिछले साल इजराइल पर हमास के हमले ने लोगों को हिला दिया था

इजराइल और हमास के बीच जंग शुरू हुए 1 साल पूरे होने पर UN चीफ एंटोनियो गुटेरेस ने एक वीडियो मैसेज जारी किया। उन्होंने कहा कि 7 अक्तूबर 2023 को इजराइल पर हुए भयानक हमले ने लोगों को हिला कर रख दिया था।

इस दौरान गुटेरेस ने बिना शर्त इजराइली बंधकों की रिहाई की मांग की। उन्होंने गाजा और लेबनान के आम नागरिकों की भलाई के लिए जंग को खत्म करने की अपील की।

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X