Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

दुनिया/खेल

भारतवंशी बिजनेसमैन पंकज ओसवाल की बेटी युगांडा हिरासत में कैद

Updated on Friday, October 18, 2024 07:39 AM IST

युंगाडा   | भारतीय मूल के उद्योगपति पंकज ओसवाल ने युंगाडा के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र में अपील दायर की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने दावा किया है कि उनकी 26 साल की बेटी वसुंधरा ओसवाल को युगांडा में पिछले 17 दिनों से अवैध रूप से हिरासत में रखा गया है। वहां उसके साथ बुरा सलूक किया जा रहा है।

पंकज ने यूनाइटेड नेशंस वर्किंग ग्रुप के समक्ष अपील दायर कर कहा है कि वसुंधरा से उनका संपर्क नहीं हो पा रहा है न ही उसे कानूनी मदद मिल पा रही है। अभी तक भारत सरकार या फिर UN के किसी अधिकारी ने इस मामले पर टिप्पणी नहीं की है।

 खून और गंदगी से भरे बाथरूम में रखा; छुड़ाने के लिए UN में अपील की

पंकज ओसवाल की बेटी PRO इंडस्ट्रीज की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं और कंपनी का कामकाज संभालती हैं। उनका बिजनेस युगांडा में भी है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में वसंधुरा के अकाउंट से उसके अवैध हिरासत के बारे में जानकारी दी गई है। इसमें कहा गया है कि वसुंधरा से उसका फोन छीन लिया गया है जिस वजह से उससे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है।

ओसवाल के प्लांट से ही हुई गिरफ्तार

 रिपोर्ट्स के मुताबिक वसुंधरा को युगांडा में ओसवाल के प्लांट से करीब 20 हथियारबंद लोगों ने पकड़ा था। उन्होंने गिरफ्तार करने से पहले अपना पहचान या वारंट नहीं दिखाया था। पंकज ने दावा किया कि कॉर्पोरेट और राजनीतिक हेरफेर के कारण उनकी बेटी की गिरफ्तारी हुई है। उसके खिलाफ कोई सबूत नहीं हैं, इसलिए उसे अवैध रूप से रखा गया है।

पंकज के मुताबिक एक पूर्व कर्मचारी ने गारंटर के तौर पर ओसवाल के परिवार के साथ 200,000 डॉलर का लोन लिया था। जब ओसवाल परिवार ने गारंटी लेने से इनकार कर दिया तो उसने वसुंधरा के खिलाफ झूठे आरोप लगा दिए। बाद में वह शख्स युगांडा से भाग गया।

ऑस्ट्रेलिया छोड़कर भागे थे पंकज ओसवाल

पंकज ओसवाल और उनकी पत्नी राधिका पहले भी विवादों में रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया में उन पर 100 मिलियन के डॉलर टैक्स चोरी करने और लोन में धांधली के गंभीर आरोप लगे थे। इसके बाद दोनों दंपती ने दिसंबर 2010 में ऑस्ट्रेलिया छोड़ दिया था।

पंकज ओसवाल ने ऑस्ट्रेलिया में ताज महल जैसा महल बनवाना शुरू किया था। करीब 70 मिलियन डॉलर (करीब 588 करोड़ रुपए) की लागत वाले बंगले का नाम 'ताज महल ऑन द स्वान' रखा गया था। टैक्स न चुकाने और बिल्डिंग से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने की वजह से 2010 में इसका निर्माण रोक दिया गया और 2016 में इसे गिराने का आदेश दिया गया। वे इस पर करीब 22 मिलियन डॉलर (185 करोड़) खर्च भी कर चुके थे।

 

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X