Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

दुनिया/खेल

21वीं सदी हमारी है: इंडिया-आसियान समिट में बोले मोदी

Updated on Friday, October 11, 2024 07:47 AM IST

वियनतियाने | प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को लाओस की राजधानी वियनतियाने में इंडिया-आसियान समिट में हिस्सा लिया। इस दौरान मोदी ने इंडिया-आसियान समिट को संबोधित भी किया। इसके अलावा उन्होंने बताया कि, " मैंने भारत की एक्ट-ईस्ट नीति की घोषणा की थी। पिछले एक दशक में इस नीति ने भारत और ASEAN देशों के संबंधों को नई ऊर्जा, दिशा और गति दी है।" साथ ही मोदी ने लाओस में भारत और ब्रुनेई के बीच सीधी उड़ानें शुरू करने की घोषणा की। PM मोदी लाओस में 10 वीं बार इंडिया-आसियान समिट में शामिल हुए।

इससे पहले लाओस पहुंचने पर बौद्ध भिक्षुओं ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी ने वियनतियाने में लाओस की रामायण भी देखी। PM मोदी आज ईस्ट एशिया शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। इस सम्मेलन में चीन, अमेरिका और रूस भी शामिल होंगे।

जापान और न्यूजीलैंड के साथ द्विपक्षीय बातचीत की

PM मोदी ने वियनतियाने में आज शाम जापान के प्रधानमंत्री इशिबा के साथ द्विपक्षीय बातचीत की है। बैठक के बाद PM मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि जापानी PM इशिबा से मिलकर उन्हें खुशी हुई। दोनों देशों के बीच सेमीकंडक्टर बुनियादी ढांचे, कनेक्टिविटी, रक्षा और अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई।

कहा हम शांति प्रिय देश,  आज ईस्ट एशिया समिट में हिस्सा लेंगे, चीन-अमेरिका भी शामिल होंगे

इसके बाद PM मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ द्विपक्षीय बातचीत की। मोदी ने क्रिस्टोफर लक्सन को भारत आने का न्यौता भी दिया मीटिंग के दौरान दोनों के बीच व्यापार, निवेश, डिफेंस, डेयरी, स्पेस और टूरिज्म जैसे मुद्दों पर बातचीत हुई।

बैठक के बाद न्यूजीलैंड के PM क्रिस्टोफर ने कहा कि वो भारत के फैन हैं, ये ऐसा देश है जिससे उन्हें बहुत प्यार है। इन बैठकों के बाद मोदी लाओस के प्रधानमंत्री सोनेक्से सिफानडोन के निमंत्रण पर गाला डिनर में शामिल हुए। डिनर के दौरान उन्होंने कई नेताओं से औपचारिक मुलाकात की।

‘म्यांमार और चीन के मुद्दे पर होगी चर्चा’

आज होने वाले ईस्ट एशिया शिखर सम्मेलन में म्यांमार में लंबे समय से चल रहे गृहयुद्ध और साउथ चाइना सी को लेकर क्षेत्रीय तनाव पर चर्चा हो सकती है । ये दोनों मुद्दे आसियान देशों के लिए प्रमुुख चुनौती के तौर पर बने हुए हैं।

फरवरी 2021 में म्यामार की सेना ने आंग सान सू की सरकार का तख्तापलट कर दिया था। इसके बाद से म्यांमार में करीब 6,000 लोग मारे गए हैं और 30 लाख से अधिक विस्थापित हुए हैं। इस साल चीन और फिलीपींस के बीच साउथ चाइना सी में सीमा विवाद को लेकर कई बार झड़प हो चुकी हैं। वियतनाम ने पिछले हफ्ते आरोप लगाया था कि चीन ने साउथ चाइना सी के विवादित इलाकों में उसके मछुआरों पर हमला किया। चीन ने उन इलाकों में गश्ती जहाज भी भेजे हैं जिन पर इंडोनेशिया और मलेशिया दावा करते हैं।

मोदी सरकार की 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी' के 10 साल पूरे

इस साल मोदी सरकारी की 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी' के 10 साल पूरे हो रहे हैं। इस लिहाज से भी ये दौरा बेहद अहम हो जाता है। 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ भारत की डिप्लोमेसी का अहम हिस्सा है, जिसका मकसद दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के साथ संबंधों को मजबूत करना है।

PM मोदी ने 2014 में इंडिया आसियान समिट के दौरान इस पॉलिसी की घोषणा की थी। इस पॉलिसी को पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव की लुक ईस्ट पॉलिसी का अपग्रेडेड वर्जन माना जाता है, जिसे उन्होंने 1992 में शुरू किया था।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने सितंबर में दक्षिण एशिायाई देश ब्रुनेई और सिंगापुर का दौरा किया था। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने भी अगस्त में तिमोर-लेस्ते की यात्रा की थी।

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X