Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

दुनिया/खेल

हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह के उत्तराधिकारी की मौत

Updated on Wednesday, October 09, 2024 07:58 AM IST

बेरूत | इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह के उत्तराधिकारी हाशेम सैफिद्दीन की मौत की पुष्टि कर दी है। टाइम्स ऑफ इजराइल की खबर के मुताबिक सैफिद्दीन पिछले हफ्ते गुरुवार को बेरूत में हुई एयरस्ट्राइक में मारा गया है।

नेतन्याहू से पहले कल शाम रक्षामंत्री योव गैलेंट ने भी उसकी मौत का दावा किया था। 27 सितंबर को इजराइली हमले में मारे गए हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह के बाद, सैफिद्दीन को अगले चीफ का अहम दावेदार माना जा रहा था।

पिछले हफ्ते एयरस्ट्राइक में मारा गया, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पुष्टि की

वो पिछले 30 सालों से हिजबुल्लाह का ऐग्जीक्यूटिव काउंसिल का प्रमुुख बना दिया गया था। वर्तमान में सैफिद्दीन हिजबुल्लाह की ऐग्जीक्यूटिव काउंसिल का सदस्य और हसन नसरल्लाह का ममेरा भाई था।

हिजबुल्लाह से 1990 में जुड़ा था सैफिद्दीन

सैफिद्दीन का जन्म 1964 में लेबनान के डेर कानून अल-नहर शहर में हुआ था। सैफिद्दीन और नसरल्लाह दोनों ने एक साथ धार्मिक शिक्षा ली है। ये दोनों ईरान के कौम और इराक के नजफ जैसे प्रमुख शिया शिक्षा केंद्रों में एक साथ पढ़े हैं।

1990 के दशक में दोनों को इस्लामी शिक्षा के दौरान ईरान से वापस बुला लिया गया था। नसरल्लाह और सैफिद्दीन दोनों ने ही हिजबुल्लाह के शुरुआती दिनों में संगठन से जुड़े। 1994 में सैफिद्दीन को हिजबुल्लाह की ऐग्जीक्यूटिव काउंसिल का प्रमुुख बना दिया गया पिछले 3 दशकों से सैफीद्दीन हिजबुल्लाह की फंडिंग और संगठन की शिक्षा जैसे मामलों को देखता आ रहा था। वहीं नसरल्लाह संगठन के रणनीतिक मामलों को देखता था।

पिछले महीने मारा गया था नसरल्लाह

नसरल्लाह की 27 सितंबर को इजराइली हमले में मौत हो गई थी। इजराइल ने बेरूत में हिजबुल्लाह के हेडक्वार्टर पर 80 टन बम से हमला किया था। शुक्रवार को हुए इस हमले के लगभग 20 घंटे बाद हिजबुल्लाह ने शनिवार शाम 5 बजे नसरल्लाह की मौत की पुष्टि की थी।

इसके बाद 29 सितंबर को हिजबुल्लाह हेडक्वार्टर के नीचे से उसकी डेड बॉडी बरामद हुई थी। नसरल्लाह के अलावा उसकी बेटी जैनब की भी इस हमले में मौत हो गई थी। मौत के 7 दिन बाद उसे सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। एजेंसी के मुताबिक इजराइली हमले के डर से नसरल्लाह को सीक्रेट जगह पर दफनाया गया है।

ईरान पर इजराइली हमले की आशंका

नेतन्याहू ने सोमवार को कहा कि इजराइल ईरान पर हमला जरूर करेगा। दरअसल, 1 अक्टूबर को देर रात ईरान ने इजराइल पर 180 मिसाइलें दागी थीं। इस हमले में 2 इजराइली नागरिक घायल भी हुए थे।

हमले के बाद इजराइली सेना के प्रवक्ता डेनियल हगारी ने कहा था कि ईरान को इस हमले का नतीजा भुगतना होगा। हमारे पास प्लान है और हम अपनी मर्जी के मुताबिक समय और स्थान तय करके कार्रवाई करेंगे। हमले के बाद ईरान ने कहा था कि ये नसरल्लाह की शहादत का यह पहला बदला है। यह तो अभी शुरुआत है।

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X