Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

दुनिया/खेल

बांग्लादेशी हिंदुओं पर हमलों के खिलाफ न्यूयॉर्क में बैनर उड़ता आया नजर

Updated on Saturday, October 05, 2024 07:57 AM IST

न्यूयॉर्क | अमेरिका के न्यूयॉर्क में स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी के चारों तरफ 'बांग्लादेशी हिंदुओं पर अत्याचार खत्म करो' के स्लोगन के साथ बैनर उड़ता नजर आया। यह बैनर हिंदू अमेरिकी ग्रुप ने लहराया था।

बांग्लादेशी हिंदू कमेटी के सदस्य सीतांगशु गुहा ने कहा, "बांग्लादेश में हिंदू खत्म होने की कगार पर हैं। हमें उम्मीद है कि हमारी यह कोशिश जागरूकता बढ़ाएगी और UN उग्रवादी इस्लामी ताकतों के खिलाफ कार्रवाई करेगा। अगर बांग्लादेश से सभी हिंदू खत्म हो गए, तो वह अफगानिस्तान 2.0 बन जाएगा। वहां के उग्रवादी भारत और दुनिया के दूसरे हिस्सों में भी फैलने लगेंगे।

स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी के चक्कर लगाए, अमेरिकियों से बांग्लादेशी कपड़े बॉयकॉट करने की अपील

बांग्लादेश में 5 अगस्त को शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद से हिंदुओं पर हमले बढ़ गए हैं। पिछले कुछ समय में सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2 लाख हिंदुओं के खिलाफ हिंसा, अपहरण, लिंचिंग और संपत्ति जब्त करने जैसे कई मामले सामने आ चुके हैं।

हिंदू अल्पसंख्यकों के साथ आया यहूदी समाज

अमेरिका में यहूदी समुदाय ने हिंदू अल्पसंख्यकों के साथ एकजुटता दिखाई है। गीता संघ के सदस्य सुरजीत चौधरी ने बांग्लादेशी सरकार से हिंदुओं के खिलाफ हिंसा को रोकने और राजनीतिक मतभेदों को लोकतांत्रिक तरीके से हल करने की अपील की।

इसके अलावा हिंसा बंद होने तक अमेरिकियों से बांग्लादेशी परिधानों का बहिष्कार करने की भी अपील की गई। वॉलमार्ट, एच एंड एम और गैप इंक जैसी प्रमुख कंपनियों से भी शिपमेंट रोकने के लिए अपील की जा रही है।

यूनुस ने कहा था- अल्पसंख्यकों पर हमलों की रिपोर्ट बढ़ा-चढ़ाकर दिखाई गई

बांग्लादेश के चीफ एडवाइजर मोहम्मद यूनुस ने 17 अगस्त को PM मोदी से फोन पर बात की थी। उन्होंने कहा था कि हिंदुओं और दूसरे अल्पसंख्यकों पर हमलों की रिपोर्ट को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है। उन्होंने स्थिति को जांचने के लिए भारतीय पत्रकारों को देश का दौरा करने और वहां पर से घटना की रिपोर्टिंग करने के लिए आमंत्रित किया था।

PM मोदी के अल्पसंख्यकों की सुरक्षा का मुद्दा उठाने पर यूनुस ने कहा था कि उनकी सरकार अल्पसंख्यकों समेत देश के सभी नागरिकों की सुरक्षा के लिए कमिटेड है। बांग्लादेश में स्थिति अब नियंत्रण में है और देश में जनजीवन सामान्य हो रहा है।

यूनुस के दावे और जमीनी हकीकत में अंतर

एक और मुहम्मद यूनुस दावा कर रहे हैं कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया है, जबकि हकीकत यह है कि हिंसक प्रदर्शनों में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हमले लगातार बढ़े हैं। हिंदुओं पर हमले के 200 से अधिक मामले सामने आए चुके हैं। उनके घर और मंदिरों को तोड़ा और जलाया गया है।

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने अगस्त में इसके लिए माफी भी मांगी थी। गृह मंत्रालय के सलाहकार रिटायर्ड ब्रिगेडियर जनरल सखावत हुसैन ने कहा था कि हम हिंदू समुदाय की रक्षा करने में असफल रहे। हम हिंदू समुदाय से माफी मांगते हैं।

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X