लेबनान में हमले के बाद इजराइल ने यमन पर बड़ा हमला किया। इजराइल ने हूती ठिकानों पर बमबारी और रॉकेट बरसा कर 12 जेट, पावर प्लांट और होदियाह शहर का बंदरगाह नष्ट कर दिया। इजराइली हमले में ईरान समर्थित 4 हूती विद्रोहियों की मौत हो गई जबकि 50 से ज्यादा घायल हो गए। उधर, इजराइल ने रविवार को भी लेबनान के कई शहरों में रॉकेट दागे और बम बरसाए।