Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

दुनिया/खेल

पाकिस्तानी पीएम ने फिलिस्तीन की जम्मू-कश्मीर से तुलना

Updated on Saturday, September 28, 2024 07:55 AM IST

पाकिस्तान | पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक बार फिर जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाया। शुक्रवार को अमेरिका के न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 79वें सेशन में शरीफ ने जम्मू-कश्मीर की तुलना फिलिस्तीन से की।

शरीफ ने जम्मू-कश्मीर में भारत सरकार के एक्शन की आलोचना की। उन्होंने कहा कि फिलिस्तीन के लोगों की तरह जम्मू और कश्मीर के लोगों ने भी अपनी स्वतंत्रता और आत्मनिर्णय के अधिकार के लिए एक सदी तक संघर्ष किया।

कहा- यहां के लोगों ने स्वतंत्रता के लिए एक सदी संघर्ष किया

शरीफ ने आरोप लगाया कि भारत यूनाइटेड नेशंस सिक्योरिटी काउंसिल के प्रस्तावों को लागू करने के अपने वादे से मुकर रहा है। शरीफ ने भारत पर जम्मू-कश्मीर में ज्यूडिशियल किलिंग, लंबे समय तक कर्फ्यू लगाने और यहां सख्त उपाय अपनाने के भी आरोप लगाए।

भारत ने लाइन ऑफ कंट्रोल पार करने की धमकी दी

शरीफ ने भारत के बढ़ती सैन्य क्षमताओं को लेकर भी सवाल खड़े किए। शरीफ ने कहा कि भारतीय लीडरशिप ने लाइन ऑफ कंट्रोल पार करने की धमकी दी है। मिस्टर प्रेसिडेंट मैं साफ शब्दों में कहना चाहता हूं कि भारत के किसी भी अटैक का पाकिस्तान निर्णायक तरीके से जवाब देगा।

इस्लामोफोबिया पर बोलते हुए शरीफ ने कहा- भारत में हिंदू वर्चस्ववादी एजेंडा इस्लामोफोबिया की सबसे खतरनाक अभिव्यक्ति है। इसका उद्देश्य भारतीय मुसलमानों को लाचार करना और भारत की इस्लामी विरासत को मिटाना है।

फिलिस्तीन UN में सदस्य बनने के लिए क्वालीफाई हुआ: 143 देशों का समर्थन, इसमें भारत भी शामिल

इसी साल 10 मई को फिलिस्तीन ने संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बनने के लिए क्वालिफाइ किया था। UN में इसके लिए वोटिंग हुई थी। ये प्रस्ताव अरब देशों की मांग पर लाया गया था। भारत ने फिलिस्तीन के पक्ष में वोट दिया था।

संयुक्त राष्ट्र के 193 सदस्यीय देशों में से 143 ने फिलिस्तीन के पक्ष में, जबकि 9 ने इसके विरोध में वोटिंग की थी। विरोध करने वाले देशों में अमेरिका और इजराइल शामिल थे। 25 देशों ने इस वोटिंग से दूरी बनाई। इस वोटिंग से फिलिस्तीन UN का सदस्य नहीं बना है, बल्कि सदस्य बनने के लिए क्वालिफाई कर पाया है।

इससे पहले संयुक्त राष्ट्र में 18 अप्रैल को फिलिस्तीन को पूर्ण सदस्यता देने के प्रस्ताव पर अमेरिका ने वीटो लगा दिया था। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अल्जीरिया ने यह प्रस्ताव पेश किया था, जिस पर वोटिंग हुई थी। अमेरिका के वीटो के बाद फिलिस्तीन UN का परमानेंट मेंबर नहीं बन सका।

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X