आबू रोड/सूरज रोहिल्ला। स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एंड प्रमोशन फेडरेशन (SDPF) इंडिया द्वारा 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन 4 से 6 जून 2026 तक किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन उमेद इंटरनेशनल स्कूल एवं यूपीएसीए गुरुकुल में होगा।
इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देशभर से खिलाड़ी भाग लेंगे और कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन, स्केटिंग एवं एथलेटिक्स जैसे खेलों में प्रतिस्पर्धा करेंगे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना और प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करना है।
इस आयोजन के लिए रणजीत सिंह शेखावत को नोडल ऑफिसर तथा डॉ. मोहित कुमार को चीफ ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है।
संघ के पदाधिकारियों के अनुसार, यह चैंपियनशिप खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगी तथा खेलों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।