Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

दुनिया/खेल

इजराइल ने लेबनान में हिजबुल्लाह हेडक्वार्टर पर दागीं मिसाइलें

Updated on Saturday, September 28, 2024 07:55 AM IST

इजराइल | यूनाइटेड नेशंस में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की स्पीच के करीब एक घंटे बाद इजराइल ने लेबनान की राजधानी बेरूत में मिसाइलें दागीं। इसमें 6 इमारतें पूरी तरह से ध्वस्त हो गईं। इनमें से एक हिजबुल्लाह का हेडक्वार्टर बताया जा रहा है। हमले में 6 लोगों की मौत हुई है और 90 से ज्यादा घायल हैं।

नेतन्याहू ने UN में शुक्रवार रात 8 बजे स्पीच दी थी। इसके एक घंटे बाद बेरूत की रिहायशी इलाके में हमला किया गया। इजराइल डिफेंस फोर्स के प्रवक्ता डैनियल हगारी ने कहा कि जहां हमला किया गया, वहां हिजबुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह मौजूद था। अभी तक पता नहीं चल सका कि वो मारा गया या नहीं।

6 इमारतें ध्वस्त, 6 की मौत, नेतन्याहू ने न्यूयॉर्क से फोन पर ऑर्डर दिया, फोटो वायरल

उन्होंने कहा कि हिजबुल्लाह का मुख्यालय जानबूझकर आबादी वाले इलाके के बीच बनाया गया था। ताकि वहां पर हमला ना किया जा सके। इससे पहले 26 सितंबर को इजराइल ने दक्षिणी लेबनान पर एयरस्ट्राइक की। इस एयरस्ट्राइक में हिजबुल्लाह की ड्रोन यूनिट के कमांडर मोहम्मद सरूर की मौत हो गई थी। लगातार हो रहे इजराइली हमलों में लेबनान के 500 से ज्यादा नागरिकों की जान गई है और 1,800 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

इजराइल ने बंकर ब्लास्टर बमों से किया था हमला

इजराइली मीडिया का दावा है कि सेना ने हिजबुल्लाह मुख्यालय को ध्वस्त करने के लिए बंकर ब्लास्टर्स बमों का इस्तेमाल किया। ये बम धमाके से पहले जमीन में काफी गहराई तक पहुंचते हैं और फिर विस्फोट होने से अंडरग्राउंड टनल और बंकर को भारी नुकसान पहुंचते हैं। इजराइल ने लेबनान सीमा पर अतिरिक्त टैंक और बख्तरबंद वाहन तैनात किए हैं। नेतन्याहू ने सेना को लेबनान में संभावित जमीनी मिशन के लिए तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

इजराइल ने पहले ही अमेरिका को हमले की सूचना दे दी थी

सूत्रों का कहना है कि इजराइल ने अमेरिका को पहले ही हमला करने की जानकारी दे दी थी। वहीं, एक अमेरिकी अफसर ने कहा कि हमें हमले के बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं थी। शायद अटैक के कुछ समय पहले ही हमें जानकारी भेजी गई।उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका ने इस ऑपरेशन में कोई भूमिका नहीं निभाई।

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X