Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

नगरों को “स्मार्ट" ही नहीं, बल्कि समर्थ, समावेशी और सतत बनाएं जनप्रतिनिधि : डिप्टी स्पीकर

Updated on Friday, July 04, 2025 18:19 PM IST

चंडीगढ़, 4 जुलाई – हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ कृष्ण लाल मिड्ढा ने कहा कि शहरी स्थानीय निकायों के प्रतिनिधि अपने-अपने नगरों को “स्मार्ट" ही नहीं, बल्कि समर्थ, समावेशी और सतत बनाएं-ताकि 'विकसित भारत' का सपना केवल एक लक्ष्य नहीं, बल्कि एक धरातलीय सच्चाई बन सके। डिप्टी स्पीकर शुक्रवार को राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे। डिप्टी स्पीकर ने कहा कि हरियाणा पहले से ही शहरी स्थानीय निकाय क्षेत्र में पारदर्शिता, ई-गवर्नेस और नागरिक भागीदारी के कई सफल उदाहरण प्रस्तुत कर चुका है। चाहे वह गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे नगर निगम हों या अन्य जिलों में नगर परिषद, सभी स्थानों पर हमने नागरिकों को केंद्र में रखकर योजनाएँ बनाई हैं।

'विकसित भारत' का सपना केवल एक लक्ष्य नहीं, बल्कि एक धरातलीय सच्चाई बने- बोले डिप्टी स्पीकर

शहरी स्थानीय निकाय क्षेत्र में पारदर्शिता, ई-गवर्नेस और नागरिक भागीदारी के कई सफल उदाहरण प्रस्तुत कर चुका हरियाणा

दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मलेन के समापन समारोह में डिप्टी स्पीकर डॉ कृष्ण लाल मिड्ढा ने स्वागत संबोधन में रखे विचार



डिप्टी स्पीकर ने कहा कि इस सम्मेलन में "संवैधानिक लोकतंत्र की मजबूती और राष्ट्र निर्माण में शहरी स्थानीय निकायों की भूमिका" जैसे विषय पर गहन चर्चा न केवल सामयिक है, बल्कि भारत को 'विकसित राष्ट्र' बनाने की दिशा में भी अत्यंत प्रासंगिक है। शहरी निकायों की सशक्तता केवल कागज़ों पर नहीं, ज़मीन पर दिखनी चाहिए। एक आदर्श नगर निकाय तब बनेगा जब हर नागरिक को यह भरोसा हो कि उसकी आवाज़ सुनी जाती है, उसकी समस्या केवल एक फ़ाइल में नहीं, बल्कि समाधान की प्रक्रिया में बदलती है। उन्होंने कहा कि जब सभी राज्य अपने-अपने नगर निकायों को सशक्त, उत्तरदायी और नागरिकों के लिए जवाब देह बनाएंगे, तभी हम संवैधानिक लोकतंत्र को उसकी पूर्णता में अनुभव कर पाएंगे ।

डिप्टी स्पीकर डॉ मिड्ढा ने अपने संबोधन में कहा कि जब हम एक उत्कृष्ट शहरी निकाय की परिकल्पना करते हैं, तो वह केवल एक प्रशासनिक इकाई नहीं, बल्कि एक ऐसा जीवंत, उत्तरदायी और सहभागी तंत्र होता है, जो नागरिकों की जरूरतों के अनुरूप सशक्त, पारदर्शी और समावेशी ढंग से कार्य करता है। उन्होंने दोहराया कि ऐसा शहरी स्थानीय निकाय, जहां हर निर्णय नागरिकों की भागीदारी से हो, जहाँ मोहल्ला सभाओं और वार्ड समितियों के माध्यम से जनता की आवाज़ नीतियों में परिवर्तित होती हो। डिजिटल तकनीकों के प्रयोग से प्रशासनिक प्रक्रियाएँ सरल हों, शिकायतों का समाधान समयबद्ध हो, और प्रत्येक सेवा चाहे वह पानी हो, सफाई हो या स्वास्थ्य गुणवत्ता के साथ सुलभ हो,जिससे आमजन को सुव्यवस्थित सुविधा उपलब्ध होंगी।

डॉ मिड्ढा ने कहा कि एक आदर्श नगर निकाय वह है, जो पर्यावरण-संवेदनशील, नवाचार-प्रेरित और महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता देने वाला हो। युवाओं के लिए स्वरोजगार योजनाएँ, स्मार्ट योजनाओं के माध्यम से सड़कें, रोशनी, पार्क और परिवहन सुरक्षित व सुलभ हो सके। वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर, आपदाओं के प्रति सजग, और 'विकसित भारत 2047' के सपने को जमीनी रूप देने वाला एक ऐसा निकाय यही एक उत्कृष्ट शहरी शासन की सजीव परिकल्पना है। उन्होंने कहा कि एक उत्कृष्ट शहरी निकाय वह है जो शहर की आत्मा को समझे-जहाँ इमारतें ऊँची ही नहीं हों, सोच भी व्यापक हो। ऐसा शहरी निकाय ही हमारे लोकतंत्र की जड़ों को मजबूती देता है और सही मायने में ऐसे निकायों का राष्ट्र निर्माण पूरा योगदान है।

उन्होंने कहा कि हमें ऐसी व्यवस्था बनानी है जहां शहरी निकाय महज़ सरकारी इकाई न होकर, संवेदनाओं का साझा केंद्र बनें। जहाँ पार्षद केवल जनप्रतिनिधि नहीं, बल्कि मोहल्ले के संरक्षक हों। इस ऐतिहासिक आयोजन की मेजबानी का अवसर हरियाणा विधान सभा को प्राप्त हुआ है, यह हमारे लिए गौरव का विषय है। उन्होंने दो दिवसीय सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए लोकसभा सचिवालय, हरियाणा विधानसभा सचिवालय और गुरुग्राम प्रशासन को आभार प्रकट किया।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X