Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

पंचकूला: सेवा भारती व दुर्गा समिति युवाओं को बना रही आत्मनिर्भर

Updated on Friday, July 25, 2025 17:09 PM IST


पंचकूला। सेवा, संस्कार और स्वावलंबन के मूलमंत्र को सेवा भारती पंचकूला और दुर्गा समिति सार्थक कर रही है। जिला सेवा प्रमुख महेन्द्र कुमार एवं दुर्गा समिति के कार्यकर्ता बनवारी लाल ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए अतिथियों को बताया कि पंचकूला के बुढनपुर गांव में अनेक प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए हैं ताकि जरूरतमंद युवाओं की प्रतिभा में निखार लाया जा सके। इनमें प्रमुख रूप से अहिल्या सिलाई प्रशिक्षण केंद्र, सौंदर्य प्रशिक्षण केंद्र, बाल शिक्षा केंद्र एवं निशुल्क डिस्पेंसरी शामिल हैं जहां बच्चों को अत्यंत कम शुल्क में व्यावसायिक प्रशिक्षण और शैक्षिक सहायता प्रदान की जा रही है।
इन केंद्रों में प्रत्येक कक्षा की शुरुआत गायत्री मंत्र और देशभक्ति गीतों के साथ होती है, जिससे विद्यार्थियों के मन में न केवल अनुशासन अपितु राष्ट्र प्रेम भी उत्पन्न हो सके। वर्तमान में सिलाई एवं सौंदर्य प्रशिक्षण केंद्र में दस विद्यार्थी छह माह की अवधि वाले कोर्स के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इस केंद्र की पूर्व छात्रा हिमांशी पंचकूला के एक प्रतिष्ठित निजी सौंदर्य सैलून में कार्यरत हैं।

पंचकूला: सेवा भारती व दुर्गा समिति युवाओं को बना रही आत्मनिर्भर

कम शुल्क में दिया जा रहा व्यावसायिक प्रशिक्षण

उन्होंने यही से प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार प्राप्त किया जिससे यह केंद्र युवाओं के आत्मनिर्भर भविष्य की दिशा में प्रेरणास्त्रोत बन गया है। यह केंद्र इस समय अपने तीसरे बैच के साथ संचालन में है। प्रशिक्षण प्राप्त कर रही छात्रा मुस्कान बताती हैं कि अन्य निजी केंद्रों की अपेक्षा यहाँ नाममात्र शुल्क में प्रशिक्षण दिया जाता है और सरकारी सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाता है जिससे रोजगार की संभावनाएं और बढ़ जाती हैं।

मोबाइल एंबुलेंस सेवा की जाती है संचालित
सेवा भारती की ओर से जिले में मोबाइल एम्बुलेंस सेवा भी संचालित की जाती है, जो जरूरतमंदों को निशुल्क चिकित्सा सहायता प्रदान करती है। साथ ही हर माह दो लाख रुपये मूल्य की औषधियां निशुल्क वितरित की जाती हैं। सेवा दर्शन कार्यक्रम के दौरान मौके पर उपस्थित जिला सेवा प्रमुख महेन्द्र कुमार, जिला सह प्रचार प्रमुख पंकज शर्मा एवं दुर्गा समिति के कार्यकर्ता बनवारी लाल ने विद्यार्थियों को हुनर सीख कर उसका समाज हित में प्रयोग करने की प्रेरणा दी। वहीं, उपस्थित विश्व संवाद केंद्र के संपादक राजेश शांडिल्य ने विद्यार्थियों को मोबाइल के मर्यादित उपयोग की सीख देते हुए इस प्रशिक्षण केंद्र को समाज के लिए उपयोगी पहल बताया।  


उत्साह बढ़ाने के लिए होते हैं कार्यक्रम
प्रत्येक शनिवार को इन केंद्रों में सांस्कृतिक गीत, खेल तथा अन्य सृजनात्मक गतिविधियां करवाई जाती हैं जिससे विद्यार्थियों में उत्साह बना रहता है। शिक्षिका के अनुसार आगामी तीज पर्व पर छात्राओं द्वारा व्यावहारिक कार्यशाला आयोजित की जाएगी जिससे उनमें अनुभव के साथ आत्मविश्वास भी विकसित हो। इन केंद्रों में कक्षा छठी से लेकर स्नातक स्तर तक के विद्यार्थी लाभान्वित हो रहे हैं। पंचकूला जिले में सेवा भारती की दुर्गा, माधव, केशव जैसी कुल पांच समितियां, 16 सेवा केंद्रों के माध्यम से समाज सेवा में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं।

 

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X