पंचकूला। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 जुलाई को नारकोटिक्स सेल टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली कि चंडीगढ़ निवासी एक युवक गांजा की सप्लाई करता है और सकेतड़ी रोड पंचकूला के पास खड़ा है। पुलिस ने मौके से आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस टीम ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके थैले से 5 किलो 470 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
पांच किलो गांजा के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया
आरोपी युवक की पहचान बिहार के जिला भागलपुर निवासी मोहम्मद समीम के रूप में हुई है। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ थाना मनसा देवी में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को जिला अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि के दौरान पुलिस आरोपी से पूछताछ कर गांजा तस्करी के नेटवर्क और मुख्य सप्लायर तक पहुंचने का प्रयास करेगी।