Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

चंडीगढ़

चंडीगढ़ में साइबर सुरक्षा और एआई नवाचार केंद्र के रूप में उभरने की अपार संभावनाएं

Updated on Friday, July 25, 2025 20:20 PM IST

चंडीगढ़, 25 जुलाई। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित साइबर सुरक्षा तथा एआई सम्मेलन में ट्राईसिटी के 300 से अधिक उद्योगपतियों, शिक्षा जगत, स्टार्टअप, प्रोफेशनल तथा सरकारी प्रतिनिधियों ने भाग लेकर साइबर सुरक्षा और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के क्षेत्र में उभरती चुनौतियों और नवाचारों पर चर्चा की।

इस अवसर पर भारत सरकार के कारपोरेट मामले मंत्रालय के क्षेत्रीय निदेशक विनोद शर्मा ने एक वीडियो संबोधन के माध्यम से डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र में कॉर्पोरेट प्रशासन के बढ़ते महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ती निर्भरता के साथ-साथ कॉर्पोरेट संस्थाओं में साइबर अनुपालन और डेटा अखंडता को प्राथमिकता देना भी आवश्यक है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पाक्र्स ऑफ इंडिया के निदेशक शैलेंद्र त्यागी ने डीप-टेक स्टार्ट-अप्स को पोषित करने में एसटीपीआई की भूमिका के बारे में बताया।

पीएचडीसीसीआई ने क्षेत्रीय साइबर सुरक्षा एवं एआई सम्मेलन का किया आयोजन
बालीवुड फिल्म जामताड़ा के निर्माता साइबर क्राइम पर बताए कई फिल्मी अनुभव


चंडीगढ़ प्रशासन के उद्योग विभाग के निदेशक पवित्र सिंह ने डिजिटल बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने जोर देकर कहा कि चंडीगढ़ में साइबर सुरक्षा और एआई नवाचार के केंद्र के रूप में उभरने की अपार संभावनाएं हैं और उन्होंने उद्योग एवं शिक्षा जगत के साथ, विशेष रूप से एमएसएमई और स्टार्ट-अप्स को सशक्त बनाने के लिए, गहन सहयोग में रुचि व्यक्त की।
नेटफ्लिक्स की प्रशंसित श्रृंखला जामताड़ा के निर्माता मनीष त्रेहान ने एक रचनात्मक उद्योग परिप्रेक्ष्य जोड़ते हुए, साइबर जागरूकता बढ़ाने में कहानी कहने की शक्ति पर ज़ोर दिया। गणमान्य व्यक्तियों और प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए पीएचडीसीसीआई की क्षेत्रीय निदेशक सुश्री भारती सूद ने उभरती प्रौद्योगिकियों पर संवाद को बढ़ावा देने के लिए चैंबर की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।
साइबर स्पंक्स और साइबर अकादमी के संस्थापक तरुण मल्होत्रा ने इस बात पर ज़ोर दिया कि साइबर सुरक्षा और एआई भारत के डिजिटल विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं। डीसीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स के सीईओ डॉ.अनिरुद्ध गुप्ता ने जमीनी स्तर पर साइबर जागरूकता पर ज़ोर दिया। इस अवसर पर एआई और साइबर सुरक्षा:एमएसएमई निर्यात के लिए महत्वपूर्ण बदलाव, डीपीडीपी अधिनियम 2023:अनुपालन, भ्रम और परिणाम, एआई के साथ स्मार्ट स्केलिंग:व्यवसाय/एमएसएमई विकास के लिए एआई का लाभ कैसे उठा सकते हैं समेत कई विषयों पर पैनल चर्चा का आयोजन किया गया।

Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X