Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

भगवंत सिंह मान द्वारा बठिंडा में 11 अनमोल जिंदगियाँ बचाने वाले चार पुलिस कर्मियों को 'मुख्यमंत्री रक्षक पदक' देने की घोषणा

Updated on Friday, July 25, 2025 20:26 PM IST

चंडीगढ़, 25 जुलाई: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 23 जुलाई को सरहिंद नहर में कार गिरने से हुए हादसे में 11 लोगों की जान बचाने वाले चार जाँबाज़ पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया है। मुख्यमंत्री ने आज यहां अपनी सरकारी आवास पर पी सी आर टीम के चार सदस्यों – ए.एस.आई. राजिंदर सिंह, ए.एस.आई. नरिंदर सिंह, कांस्टेबल जसवंत सिंह और कांस्टेबल हरपाल कौर – को उनकी बहादुरी और शानदार सेवा के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया।

इस अवसर पर पुलिसकर्मियों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने उनके साहस की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इन कर्मियों ने समर्पण और दृढ़ संकल्प के साथ लोगों की सेवा कर पंजाब पुलिस की गौरवशाली परंपरा को बनाए रखा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत सक्रिय हुई और पाँच बच्चों समेत सभी 11 पीड़ितों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया – यह बेहद गर्व और संतोष की बात है।

उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिस कर्मियों को किया गया सम्मानित

 

पुलिस कर्मियों की वीरता को उजागर करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि ए.एस.आई. नरिंदर सिंह ने डूबती कार से परिवार को बाहर निकालने के लिए नहर में छलांग लगा दी। इतना ही नहीं, कांस्टेबल जसवंत सिंह, जो तैरना भी नहीं जानते थे, उन्होंने भी नरिंदर सिंह का साथ दिया और अपनी जान की परवाह किए बिना पूरे परिवार की जान बचाई। मुख्यमंत्री ने पी सी आर टीम के अन्य सदस्यों और उन नागरिकों की भी भरपूर सराहना की, जिन्होंने पीड़ितों को बचाने में बढ़-चढ़कर सहायता की।

इस घटना को अद्भुत साहस और पेशेवर प्रतिबद्धता का प्रतीक बताते हुए मुख्यमंत्री ने बठिंडा के एस.एस.पी. अवनीत कोंडल और उनकी पूरी टीम को भी बधाई दी, जिन्होंने मानवता की एक मिसाल कायम की। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह के दौरान इन जाँबाज़ पुलिस कर्मियों को 'मुख्यमंत्री रक्षक पदक' से सम्मानित किया जाएगा। भगवंत सिंह मान ने आशा व्यक्त की कि इस साहसिक और अनुकरणीय कार्य से बाकी पुलिस कर्मी भी प्रेरणा लेंगे और राज्यवासियों की सेवा इसी भावना और समर्पण के साथ करते रहेंगे।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X