Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

पंचकूला में जिलों की कार्यकारिणी को लेकर भाजपा का मंथन

Updated on Friday, July 04, 2025 18:28 PM IST

 

चंडीगढ़, 4 जुलाई। संगठनात्मक विषयों को लेकर भाजपा की दूसरे दिन भी पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल में बैठक हुई। बैठक में 18 जिलों की कार्यकारिणी पर मंथन हुआ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री एवं हरियाणा सरकार में मंत्री कृष्ण बेदी और प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया मौजूद रहे। दूसरे दिन शुक्रवार को जिला अध्यक्षों और जिला प्रभारियों के साथ हुई बैठक में संगठन की तरफ से चल रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की गई और आगामी कार्यक्रमों को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जल्द प्रदेश के सभी संगठनात्मक 27 जिलों की कार्यकारिणी की घोषणा हो जाएगी। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन और निष्ठावान कार्यकर्ता ही भाजपा की ताकत है। भाजपा का कार्यकर्ता राष्ट्रहित और भारत माता को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए कार्य करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकतर्का पार्टी की विचारधारा और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं।

जल्द होगी सभी संगठनात्मक 27 जिलों की कार्यकारिणी की घोषणा : बड़ौली

पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल में दूसरे दिन भी बैठक रही जारी, 18 जिलों के जिला अध्यक्षों और प्रभारियों से हुई चर्चा

मजबूत संगठन और निष्ठावान कार्यकर्ता ही भाजपा की ताकत : मोहन लाल बड़ौली



बैठक के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नायब सरकार ने कांवड़ यात्रियों के लिए सुरक्षा व्यवस्था के पूरे इंतजाम किए हैं ताकि शिव भक्तों को कोई दिक्कत या परेशानियों का सामना ना करना पड़े। श्री बड़ौली ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘‘मन की बात’ के 123वें एपिसोड़ को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में 20 हजार 387 बूथों पर सुना है और सरल ऐप पर अपलोड़ किया है। उन्होंने कहा कि इस बार 242 बूथ बच गए, लेकिन आगे आने वाले समय में 100 प्रतिशत पीएम मोदी के कार्यक्रम मन की बात को सुना जाए और अपलोड किया जाए इस प्रकार की व्यवस्था तैयार कर ली है।
मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि प्रदेश में 22 जिले हैं जिनमें भाजपा के 17 जिला कार्यालयों का उद्घाटन हो चुका है, अब 6 जुलाई को झज्जर, सिरसा और कुरूक्षेत्र के जिला कार्यालयों का उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। उन्होंने कहा कि दो जिले पानीपत और महेंद्रगढ़ बचे हैं। इन दोनों जिलों के जिला कार्यालय भी लगभग 15 अगस्त तक तैयार हो जाएंगे।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X