Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

दुनिया/खेल

अमेरिका ने पाकिस्तान पर 29 फीसदी टैरिफ , भारत पर 26 फीसदी टैरिफ का किया एलान

Updated on Thursday, April 03, 2025 10:08 AM IST

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डिस्काउंटेड रेसिप्रोकल टैरिफ का एलान कर दिया है। ट्रंप ने भारत-चीन समेत दूसरे देशों से आयात होने वाली वस्तुओं पर रियायती टैक्स लगाने की घोषणा की है। साथ ही कई एशियाई देशों पर भी 30 से लेकर 45 फीसदी तक का टैरिफ लगाया है।

अमेरिका ने भारत को भी झटका दिया है। भारत पर 26 फीसदी यानी भारत से अमेरिका 26 फीसदी टैरिफ वसूलेगा। वहीं चीन से आयात होने वाले सामान पर 34 फीसदी शुल्क लगाने का एलान किया है। जवाबी करों की घोषणा करते हुए ट्रंप ने कहा कि हमारे देश को अन्य देशों की तरफ से लूटा गया है।

इन देशों पर लगा इतना टैरिफ

कंबोडिया से आयातित वस्तुओं पर 49 फीसदी टैरिफ लगाया है। साथ ही ट्रंप प्रशासन ने वियतनाम से आयातित सामान पर 46% टैरिफ लगाने का निर्णय लिया है, जो उच्चतम दरों में से एक है। स्विटजरलैंड पर 31% और ताइवान पर 32% और यूरोपीय संघ पर 20% टैरिफ लगाया जाएगा । वहीं यूनाइटेड किंगडम को ट्रंप ने थोड़ी रियायत दी है। यूनाइटेड किंगडम से आयात पर 10 प्रतिशत टैरिफ लगाया है।

पाकिस्तान-बांग्लादेश पर कितना?

  • वहीं ट्रंप ने सबसे ज्यादा कंबोडिया पर 49 फीसदी टैरिफ लगाया है।
  • वहीं ताइवान पर 32 फीसदी टैरिफ का एलान।
  • जापान पर 24 और इंडोनेशिया पर 32 फीसदी टैरिफ का एलान।
  • ब्रिटेन, सिंगापुर और ब्राजील पर 10 प्रतिशत टैरिफ का एलान।
  • दक्षिण अफ्रीका पर 30 फीसदी टैरिफ लगा दिया है।
  • अमेरिका ने पाकिस्तान पर 29 फीसदी टैरिफ का एलान किया है। वहीं बांग्लादेश पर अमेरिका ने 37 फीसदी टैरिफ का एलान किया है।

ऑटोमोबाइल पर भी लगा टैरिफ

ट्रंप ने ऑटोमोबाइल पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया है जो तीन अप्रैल से लागू हो जाएगा, जबकि आटो पार्ट्स पर यह तीन मई से लागू होगा। ट्रंप ने कहा, "अमेरिकी करदाताओं को 50 से अधिक वर्षों से लूटा जा रहा था। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।" राष्ट्रपति ने वादा किया कि करों के परिणामस्वरूप फैक्ट्रियों की नौकरियां अमेरिका में वापस आएंगी, लेकिन उनकी नीतियों से अचानक आर्थिक मंदी आने का खतरा है क्योंकि उपभोक्ताओं एवं व्यवसायों को आटो, कपड़े और अन्य सामानों की कीमतों में भारी बढ़ोतरी का सामना करना पड़ सकता है।

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X