Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

संसद भ्रमण के साथ सम्पन्न हुआ राष्ट्रीय शहरी स्थानीय निकाय सम्मेलन

Updated on Saturday, July 05, 2025 19:33 PM IST

चंडीगढ़ , 5 जुलाई: हरियाणा विधान सभा की मेजबानी में गुरुग्राम में सम्पन्न हुए राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने वाले देश भर के शहरी स्थानीय निकायों के अध्यक्षों ने शुक्रवार शाम देश की राजधानी नई दिल्ली पहुंच नई और पुरानी संसद का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने म्यूजियम देखा और सेंट्रल हॉल में लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला से सीधा संवाद किया। इस अवसर पर हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण एवं उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा भी मौजूद रहे।
विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने आयोजन की ज़िम्मेदारी हरियाणा विधान सभा को देने पर लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला का जताया आभार। साथ ही राष्ट्रीय शहरी निकाय सम्मेलन की बेहतरीन व्यवस्था के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व सरकार की प्रशंसा की। कल्याण ने अच्छी व्यवस्थाओं के लिए ज़िला प्रशासन, शहरी निकाय विभाग, पुलिस विभाग, सूचना एवं जन संपर्क विभाग व हरियाणा विधानसभा के अधिकारियों व कर्मचारियों की मेहनत को भी सराहा।

म्यूजियम भी देखा, सेंट्रल हॉल में लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला से सीधा संवाद
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण व उपाध्यक्ष डॉ . कृष्ण मिड्ढा रहे मौजूद
हरियाणा की मेज़बानी की सभी प्रतिनिधियों ने की जम कर तारीफ़



संसद भवन पहुंचे शहरी निकाय अध्यक्षों ने गुरुग्राम में हुए दो दिवसीय सम्मेलन जैसे आयोजन भविष्य में भी किए जाने का अनुरोध किया। देश में पहली बार ऐसा राष्ट्रीय स्तर का सम्मेलन करवाने के लिए उन्होंने हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष का भी विशेष रूप से आभार जताया और सम्मेलन में ग्रहण किए गए अनुभव साझा किए।
इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष श्री ओेम बिरला ने उक्त प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे यहां से अपने क्षेत्र की जनता से सीधा संवाद करने और उनकी अपेक्षाओें और आकांक्षाओं को पूरा करने का संकल्प लेकर जाएं।
लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सभी प्रतिनिधियों का ऐतिहासिक संविधान सदन में पहुंचने पर आभार जताते हुए कहा कि स्वतन्त्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों के बलिदान की बदौलत ही इस सदन का हस्तांतरण भारत की जनता को हुआ है। इसके बाद संविधान बनाने की प्रक्रिया का भी यह सदन साक्षी रहा है।
लोक सभा अध्यक्ष ने कहा कि देश भर के शहरी स्थानीय निकायों का पहला राष्ट्रीय सम्मेलन स्थानीय शासन को और अधिक बल देगा। लोकतंत्र की सबसे मजबूत कड़ी शहरी निकाय के प्रहरी होते हैं। उन्हें उम्मीद है कि वे इस सम्मेलन से नई प्रेरणा और ऊर्जा लेकर जाएंगे। इसके साथ ही सम्मेलन से प्राप्त अनुभव का लाभ अपने क्षेत्र की जनता को देंगे। सभी प्रतिनिधियों ने दो दिवसीय सम्मेलन को लेकर हरियाणा सरकार की मेजबानी की जमकर प्रशंसा भी की।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X