Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

ब्रेस्टफीडिंग सिर्फ पोषण नहीं, मां और बच्चे के बीच गहरा भावनात्मक जुड़ावः डा वंदना मित्तल

Updated on Thursday, August 07, 2025 17:40 PM IST

पंचकूला। विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर पारस हेल्थ ने मां और नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस साल की ग्लोबल थीम "प्रायोरिटाइज़ ब्रेस्टफीडिंग, क्रिएट सस्टेनेबल सपोर्ट सिस्टम्स" को ध्यान में रखते हुए अस्पताल ने समाज में स्तनपान को प्राथमिकता देने और माताओं को निरंतर सहयोग देने का संदेश दिया। पारस हेल्थ की वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. वंदना मित्तल ने बताया कि स्तनपान केवल पोषण नहीं, यह माँ और शिशु के बीच एक भावनात्मक रिश्ता है। शुरुआती मुश्किलों को मात देकर यदि मां को सही सहयोग और मार्गदर्शन मिले, तो वह अपने बच्चे को एक बेहतर शुरुआत दे सकती है। जब हम ब्रेस्टफीडिंग को प्राथमिकता देते हैं, तो हम एक स्वस्थ पीढ़ी और मजबूत समाज की नींव रखते हैं।
 
ब्रेस्टफीडिंग सिर्फ पोषण नहीं, मां और बच्चे के बीच गहरा भावनात्मक जुड़ावः डा वंदना मित्तल
स्तनपान पर जागरूकता बढ़ाने को लेकर पारस हेल्थ की पहल
मां का दूध, शिशु का पहला टीका, पारस हेल्थ ने दी जागरूकता की सीख
स्तनपान शिशु के लिए पहला टीका माना जाता है। यह ना सिर्फ शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है, बल्कि शारीरिक और मानसिक विकास में भी सहायक होता है। वहीं, मां के लिए यह डिलीवरी के बाद रिकवरी, वज़न नियंत्रण और कुछ कैंसर के खतरे को कम करने में मददगार होता है। हालांकि, वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार अभी भी सिर्फ 48 प्रतिशत शिशु ही छह महीने तक पूर्ण रूप से स्तनपान प्राप्त कर पा रहे हैं। डब्ल्यूएचओ का लक्ष्य है कि 2030 तक यह संख्या 60 प्रतिशत तक पहुंचे। इससे साफ है कि अभी भी माताओं को सही जानकारी, सहयोग और वातावरण की कमी है।
 
इस मौके पर पारस हेल्थ ने ज़मीनी स्तर पर काम कर रहे संगठनों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर हरियाणा के ग्रामीण इलाकों में जागरूकता फैलाने की योजना पर भी काम शुरू किया है। इसका उद्देश्य है, हर मां को स्तनपान के प्रति आत्मविश्वास देना, गलत धारणाएं दूर करना और यह सुनिश्चित करना कि कोई भी मां अकेली महसूस न करे। डॉ मित्तल ने यह भी बताया कि शुरुआत में आने वाली चुनौतियों जैसे दूध कम बनना, सही स्थिति समझ न आना, या सामाजिक दबाव को मात देने के लिए लगातार सहयोग और सही जानकारी जरूरी है। अस्पताल मातृ एवं नवजात देखभाल, गर्भावस्था शिक्षा और परामर्श सेवाओं के माध्यम से यह सहायता प्रदान कर रहा है। स्तनपान को लेकर समाज में सही सोच विकसित करना समय की मांग है। पारस हेल्थ की यह पहल एक उदाहरण है कि कैसे हेल्थकेयर संस्थान मातृत्व को सम्मान देने और आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। 
Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X