Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

गुरुग्राम की सफाई व्यवस्था सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता - शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल

Updated on Monday, July 28, 2025 20:21 PM IST

 

चण्डीगढ़, 28 जुलाई - हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल ने कहा है कि गुरुग्राम की सफाई व्यवस्था को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप पूर्ण कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से आह्वान किया कि वे इस कार्य को अभियान के रूप में लेते हुए अपनी जिम्मेदारियों का शत-प्रतिशत निर्वहन करें और गुरुग्राम को एक सुंदर एवं स्वच्छ शहर बनाने में सक्रिय योगदान दें। हरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल सोमवार को गुरुग्राम स्थित बंधवाड़ी प्लांट का निरीक्षण करने के उपरांत पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।

 

सफाई व्यवस्था में वार्ड स्तर पर चलाया जाए अभियान, विजेता वार्ड को मुख्यमंत्री के हाथों मिलेगा सम्मान

सेकंडरी कूड़ा संग्रहण स्थलों को सुरक्षित ढकने के निर्देश

उन्होंने नगर निगम अधिकारियों से शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर अब तक किए गए कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट ली। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम एक वैश्विक शहर है और यहां किए जाने वाले प्रयासों का संदेश अंतरराष्ट्रीय स्तर तक जाता है। संबंधित अधिकारी सफाई व्यवस्था के साथ-साथ सी एंड डी वेस्ट (निर्माण एवं विध्वंस मलबा) के चिन्हित स्थलों पर त्वरित सुधार सुनिश्चित करें।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि गुरुग्राम की सफाई व्यवस्था की स्थिति पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी स्वयं निरंतर निगरानी रख रहे हैं। ऐसे में आवश्यक है कि अधिकारी पहले से भी अधिक समर्पण और गति के साथ कार्य करते हुए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरें।

श्री विपुल गोयल ने नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सफाई व्यवस्था को वार्ड स्तर पर क्रियान्वित करें। पहले से निर्धारित प्रक्रिया में परिवर्तन करते हुए प्रत्येक वार्ड को स्वतंत्र इकाई मानकर काम किया जाए, जिसमें किसी प्रकार की संसाधनों की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक वार्ड में सी एंड डी वेस्ट के प्रबंधन हेतु एक जेसीबी मशीन, तीन ट्रैक्टर और चार से पांच कर्मचारियों की टीम को संबंधित वार्ड पार्षद के साथ अटैच किया जाए। साथ ही निगम की ओर से संबंधित कनिष्ठ अभियंता एवं एसडीओ को भी उस टीम में शामिल किया जाए। निर्धारित संसाधनों की उपलब्धता के उपरांत हर वार्ड में एक माह तक सघन सफाई अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि इस अभियान के दौरान सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले वार्ड को मुख्यमंत्री के हाथों नकद पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया जाएगा। बैठक में नगर निगम आयुक्त ने अवगत कराया कि 10 अगस्त से पहले सी एंड डी वेस्ट के निस्तारण हेतु टेंडर आवंटित कर दिया जाएगा। साथ ही मलबे के प्रोसेसिंग कार्य को भी समानांतर रूप से आगे बढ़ाया जा रहा है।

शहरी स्थानीय निकाय मंत्री ने निर्देश दिए कि गुरुग्राम के अंदरूनी इलाकों में जलभराव की समस्या को ध्यान में रखते हुए 20 वर्ष पुरानी सीवर लाइनों का सर्वे कराया जाए। सर्वेक्षण के आधार पर यह तय किया जाएगा कि किन स्थानों पर जीर्णाेद्धार अथवा नई सीवर लाइन की आवश्यकता है। उन्होंने इस कार्य के लिए एक माह की समय सीमा निर्धारित की है। इसके अतिरिक्त ताजा कचरे के निस्तारण को लेकर भी बैठक में विस्तृत चर्चा की गई।

उन्होंने नगर निगम अधिकारियों से कहा कि शहर में स्थित कूड़ा संग्रहण के सेकंडरी प्वाइंट्स को एक निश्चित ऊंचाई तक ढका जाए, जिससे बाहर से केवल वाहनों की आवाजाही ही दिखाई दे। इससे न सिर्फ दृश्य प्रदूषण कम होगा, बल्कि स्वच्छता का स्तर भी बेहतर होगा। मंत्री ने बैठक में यह भी निर्देश दिए कि मानसून के कारण शहर की सड़कों पर उत्पन्न हुए गड्ढों को अभी से चिन्हित किया जाए ताकि बरसात के समाप्त होते ही उनकी मरम्मत का कार्य तत्काल शुरू किया जा सके। इससे आमजन को सुगम यातायात की सुविधा सुनिश्चित की जा सकेगी।

इस दौरान बैठक में गुरुग्राम के डीसी अजय कुमार, गुरुग्राम नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया, फरीदाबाद नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा सहित नगर निगम एवं जीएमडीए के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X