रोहतक। मुख्यमंत्री के ओसडी व हरियाणा कला परिषद के निदेशक गजेन्द्र फौगाट ने आज महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी में आयोजित कई कार्यक्रमों में शिरकत की तथा छात्रों से मिले। इस मौके पे उन्होंने विधि विभाग में रक्तदान,होस्टल 1 में पौधरोपण व होटल मैनेजमेंट संस्थान में छात्र सभा मे शिरकत की । कार्यक्रम में मैनेजमेंट विभागध्यक्ष डॉ प्रदीप अहलावत,शारीरिक शिक्षा विभाग के निवर्तमान विभागाध्यक्ष कुलताज सिंह,छात्र नेता मनु कुंडू ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पे उनके साथ सन्त अमरदास व सोहंटी धाम के महंत सूर्यनाथ जी भी उपस्थित रहे।
हर छात्र एक पेड़ लगाए और उसे जीवन भर संभाले- गजेन्द्र फौगाट
हर छात्र एक पेड़ लगाए और उसे जीवन भर संभाले- गजेन्द्र फौगाट
MDU रोहतक में रक्तदान व पौधरोपण कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि छात्रों को दिया सन्देश
छात्रों ने किया जोरदार स्वागत
कार्यक्रम में छात्रों को सम्बोधित करते हुए गजेंद्र फौगाट ने कहा कि अपने संस्थान व क्षेत्र में अगर एक छात्र केवल एक पौधा लगाके उसे संभाले तो वृक्ष बनकर वो अनेकों छात्रों को छांव देगा और उस छात्र की सेवा का गवाह बनेगा। फौगाट ने कहा कि हरियाणा सरकार ने युवाओं को नशे से दूरी बनाके किताबों की और चलने के लिए अथक प्रयास किये हैं । इसकी बदौलत आज गांव शहरों में लाइब्रेरियों की बाढ़ आ गयी है ।नौकरी में परीक्षा व योजनाएं ऑनलाइन होने के कारण आज युवा लाभार्थियों की संख्या में जबरदस्त उछाल आया है। गजेंन्द्र फौगाट का स्वागत करते हुए शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष कुलताज सिंह ने कहा कि सौभाग्य से गजेंन्द्र भी इसी विभाग के टॉपर रहे हैं । उन्होंने 1999 बैच में MDU के शारीरिक शिक्षा विभाग में टॉप किया था और आज मुख्यमंत्री के ओएसडी पद को सुशोभित कर रहे हैं । ये हमारे विभाग के लिए गर्व की बात है ।
इस मौके पर सभी अतिथियों द्वारा रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देखे सम्मानित किया ।हॉस्टल एक मे हरियाली देखकर गजेन्द्र फौगाट चकित हुए और इस प्रयास के लिए ऋषिपाल अहलावत की भूरी भूरी प्रशंसा की ।कार्यक्रम के अंत मे आयोजक केवल मनु कुंडू ने अंगवस्त्र,केवल दहिया,मोहित गोयत ने स्मृति चिन्ह सभी अतिथियों को प्रदान करके उनका आभार व्यक्त किया ।इस मौके पर सुरेंद्र अहलावत,सुनील अहलावत,भूपेंद्र कुंडू समेत अनेकों युवा छात्र छात्राएं उपस्थित थे।