Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

चंडीगढ़

लक्ष्य ज्योतिष संस्थान ने 16वें निशुल्क ज्योतिष परामर्श एवं सम्मेलन का किया आयोजन

Updated on Wednesday, August 06, 2025 16:18 PM IST


चंडीगढ़। लक्ष्य ज्योतिष संस्थान चंडीगढ़ की तरफ से रविवार को 16वे निशुल्क ज्योतिष परामर्श शिविर एवं सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह कैम्प सेक्टर 29 स्थित गढ़वाल भवन में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया गया था। ज्योतिष कैम्प में विख्यात समाजसेवी और ओंकार चैरिटेबल फाउंडेशन के चेयरमैन रविन्द्र सिंह बिल्ला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। रविन्द्र सिंह बिल्ला ने लक्ष्य ज्योतिष संस्थान के संस्थापक ज्योतिषाचार्य रोहित कुमार को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि ऐसे ज्योतिष शिविर से लोगों को अपनी विभिन्न समस्याओं, दुख और कष्ट के समाधान और उपाय जानने का मौका मिलता है।


ज्योतिष सम्मेलन में उत्तर भारत से ज्योतिष विद्या की विभिन्न विधाओं वैदिक, हस्त रेखा, टैरो कार्ड, अंक गणित, स्पिरिचुअल हीलर, रेकी, लाल किताब, वास्तु नाड़ी और केपी एस्ट्रोलॉजी से जुड़े विशेषज्ञ ज्योतिषाचार्य ने भाग लिया। इन मौके ओमनाथ योगी, माधवी वर्मा और तमन्ना वर्मा सहित अन्य ज्योतिषाचार्य भी उपस्थित थे। ज्योतिष कैम्प में 150 से अधिक ज्योतिष विद्वानों ने अपनी भागीदारी देते हुए जातकों की गृह क्लेश, पारिवारिक सुख शांति, कारोबार फलने फूलने, पति पत्नी में अनबन, विदेश सेटलमेंट, बीमारी और बच्चों के भविष्य से संबंधित बिभिन्न जिज्ञासा से संबंधित समस्यायों का समाधान और उपाय बताए।


लक्ष्य ज्योतिष संस्थान के चेयरमैन ज्योतिषाचार्य रोहित कुमार और वाइस प्रेसिडेंट पीयूष कुमार ने बताया कि संस्थान की तरफ से आयोजित इस ज्योतिष कैम्प को पूर्णत निशुल्क लगाया गया है। ज्योतिषाचार्य रोहित कुमार ने बताया आयोजित इस ज्योतिष शिविर का मुख्य उद्देश्य वैदिक ज्योतिष विद्या का प्रचार प्रसार करना है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस विद्या के बारे में विस्तार से जान सकें। लक्ष्य ज्योतिष संस्थान के चेयर पर्सन रोहित कुमार जयोतिषाचार्य, प्रेसिडेंट पियूष कुमार द्वारा आए हुए विद्वानों को ट्रॉफी, मोमेंटो, प्रशंसा पत्र, अंग वस्त्र से सम्मानित किया।

Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X