Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

दुनिया/खेल

म्यांमार में एक बार फिर से लगे भूकंप के झटके,4 दिन से बचाव अभियान जारी

Updated on Wednesday, April 02, 2025 10:13 AM IST

नैपीडॉ। भूकंप से तबाह हुए म्यांमार में एक बार फिर से भूकंप के झटके लगे। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार म्यांमार में दो बार भूकंप आया जिसकी तीव्रता 4.7 और 4.5 रही। एनसीएस के अनुसार, पहला झटका 4.7 तीव्रता का था, जो 16:31 (स्थानीय समयानुसार) पर आया। वहीं, दूसरा भूकंप, जिसकी तीव्रता 4.5 थी, शाम को 20:57 (स्थानीय समयानुसार) पर आया।

म्यांमार में अब तक 2,000 से अधिक लोगों मारे गए

म्यांमार में अब तक 2,000 से अधिक लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। सीएनएन ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि भूकंप के कारण बुनियादी ढांचे को व्यापक क्षति हुई है। भूकंप का केंद्र म्यांमार के मध्य सागाइंग क्षेत्र में दर्ज किया गया, जो पूर्व शाही राजधानी मांडले के पास है। भारत ने भूकंप से प्रभावित म्यांमार की सहायता के लिए शनिवार को 'ऑपरेशन ब्रह्मा' शुरू किया।

भारत ने 28 मार्च को म्यांमार में आए विनाशकारी भूकंप के बाद खोज और बचाव (एसएआर), मानवीय सहायता, आपदा राहत और चिकित्सा सहायता सहित आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए ऑपरेशन ब्रह्मा शुरू किया।

म्यांमार में भूकंप के दौरान 700 से अधिक नमाजियों की गई जान

म्यांमार में शुक्रवार को आए विनाशकारी भूकंप के बाद मलबे से और शव निकाले जाने के साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 2,065 हो गई है। देश के सैन्य नेतृत्व वाली सरकार के अनुसार 3,900 से अधिक लोग जख्मी हैं जबकि 270 से ज्यादा अभी भी लापता है। मृतकों में 700 से अधिक नमाजी भी शामिल हैं।

म्यांमार में शुक्रवार दोपहर 7.7 तीव्रता का भूकंप आने से राजधानी नेपिता और देश के दूसरे सबसे बड़े शहर मांडले सहित कई अन्य स्थानों में भारी स्तर पर तबाही हुई थी। म्यांमार के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार विनाशकारी भूकंप के बाद से सोमवार सुबह तक 2.8 से 7.5 की तीव्रता वाले भूकंप के कुल 36 झटके महसूस किए गए हैं।

मस्जिदों में नमाज पढ़ रहे 700 से अधिक लोगों की मौत

स्प्रिंग रेवोल्यूशन म्यांमार मुस्लिम नेटवर्क की संचालन समिति के सदस्य तुन की ने सोमवार को बताया कि जुमे की नमाज के दौरान म्यांमार में विभिन्न मस्जिदों में नमाज पढ़ रहे 700 से अधिक लोगों की मौत हो गई। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि मस्जिदों में मारे गए लोगों की यह संख्या भूकंप में अब तक मारे गए लोगों की आधिकारिक संख्या में शामिल है या नहीं।

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X