Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

युद्ध नशों विरुद्ध का 126वां दिन: 6.9 किलोग्राम हेरोइन, 6.1 किलोग्राम अफीम समेत 139 नशा तस्कर काबू

Updated on Saturday, July 05, 2025 19:39 PM IST

 

चंडीगढ़, 5 जुलाई: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर राज्य से नशीले पदार्थों के पूर्ण खात्मे के लिए चलाई जा रही मुहिम 'युद्ध नशों विरुद्ध' के 126वें दिन भी जारी रखते हुए पंजाब पुलिस ने 139 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 6.9 किलोग्राम हेरोइन, 6.1 किलोग्राम अफीम और 1.19 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की। इसके साथ ही, केवल 126 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या 20,594 हो गई है।

यह ऑपरेशन, पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव के निर्देशानुसार, राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ चलाया गया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशामुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं। पंजाब सरकार ने नशे के विरुद्ध इस जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में एक पांच सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन भी किया है।

 पुलिस टीमों ने छह जिलों में 195 मेडिकल दुकानों की भी जांच की

'डी-एडिक्शन' के तहत पंजाब पुलिस ने 53 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने के इलाज के लिए किया तैयार

स्पेशल डीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने जानकारी दी कि 92 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 1400 से अधिक पुलिसकर्मियों वाली 200 से अधिक पुलिस टीमों ने पूरे राज्य में 451 स्थानों पर छापेमारी की, जिसके दौरान कुल 91 एफआईआर दर्ज की गईं। उन्होंने आगे बताया कि पूरे दिन चले इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 460 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की।

स्पेशल डीजीपी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पंजाब से नशे के खात्मे के लिए तीन स्तरीय रणनीति — प्रवर्तन, डी-एडिक्शन और रोकथाम (ईडीपी) — लागू की गई है और पंजाब पुलिस ने 'डी-एडिक्शन' के तहत आज 53 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास इलाज के लिए सहमत किया है।

इस दौरान, पुलिस टीमों ने कमिश्नरेट अमृतसर, पठानकोट, गुरदासपुर, बटाला, अमृतसर देहाती और तरनतारन समेत छह जिलों में 195 मेडिकल दुकानों की जांच की ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे नशीली गोलियों या किसी अन्य प्रकार के नशीले पदार्थों की बिक्री न कर रहे हों और दवाइयों की बिक्री संबंधी निर्धारित नियमों का पूरी तरह से पालन कर रहे हों।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X