Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

दलित छात्र-छात्राओं का अभिनंदन, नंबरदारों से होगी मुलाकात

Updated on Friday, July 04, 2025 22:06 PM IST

चंडीगढ़। केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल के मुख्य मीडिया सलाहकार सुदेश कटारिया ने राज्य के 12 जिलों में दलित सम्मेलन करने के बाद अब समाज के प्रमुख वर्ग और तबकों के साथ संवाद कार्यक्रम आरंभ कर दिए हैं। इसकी शुरुआत शनिवार को नंबरदारों के मिलन समारोह से होगी। सुदेश कटारिया यमुनानगर जिले के बिलासपुर खंड के गांव सबीलपुर में शनिवार को नंबरदारों के साथ संवाद करेंगे। राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन तथा उन्हें जनता के बीच पहुंचाने में नंबरदारों की अहम भूमिका होती है।

हरियाणा के एक दर्जन जिलों में हो चुका दलित सम्मेलनों का आयोजन
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के मुख्य मीडिया सलाहकार सुदेश कटारिया के कार्यक्रम तय

हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम के तहत सुदेश कटारिया ने राज्य के 12 जिलों में दलित सम्मेलनों का आयोजन कर लिया है। राज्य के बाकी बचे 10 जिलों में भी यह सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों की पूरी रिपोर्ट केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को प्रेषित की जा रही है। राज्य में करीब 22 प्रतिशत दलित मतदाता हैं। उन्हें पार्टी के साथ जो़ड़ने में हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित दलित सम्मेलन कारगर होने का दावा किया जा रहा है। सबीलपुर में नंबरदारों के सम्मेलन के बाद अगले दिन छह जुलाई रविवार को कपालमोचन में दलित समाज के मेधावी बच्चों का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

कमालमोचन के गुरु रविदास मंदिर स्थित डेरा बाबा लालदास जी में सुबह साढ़े 11 बजे से होने वाले दलित समाज के छात्र सम्मान समारोह के दौरान सत्संग कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें समाज के लोग संत रविदास की सेवाओं और कृपा को याद करेंगे। सुदेश कटारिया ने बताया कि यह आयोजन दलित समाज का गौरव बढ़ाने के साथ केंद्र व राज्य की भाजपा सरकारों द्वारा दलित कल्याण के लिए किए गए कार्यों की जानकारी देने में उपयोगी बन रहे हैं।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X