Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

24 घंटे में माफी नहीं मांगी तो करूंगा मानहानि का केस: मनजिंदर सिंह सिरसा

Updated on Thursday, July 10, 2025 21:45 PM IST

चंडीगढ़, 10 जुलाई: दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा ने पंजाब के कैबिनेट मंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा को चेतावनी दी है कि यदि उन्होंने गैंगस्टरों से संबंध जोड़ने वाले बयान पर 24 घंटे के भीतर सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी, तो वह उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराएंगे।

एक प्रेस बयान में सिरसा ने कहा कि बीते दिन चंडीगढ़ में उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद से ही आप पार्टी की लीडरशिप घबराहट में है और इस घबराहट में उनके वीडियो को काट-छांट कर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भगवंत मान के नेतृत्व में चल रही आप सरकार ने पंजाब को एक ‘पुलिस स्टेट’ में बदल दिया है, जहां झूठे पुलिस एनकाउंटरों का सहारा लेकर सच्चाई को दबाने की कोशिश की जा रही है।

सिरसा ने कहा कि यदि अमन अरोड़ा ने सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी, तो वह न केवल मानहानि का मामला, बल्कि फौजदारी मुकदमा भी दर्ज करवाएंगे। उन्होंने कहा कि यह मामला सिर्फ निजी नहीं बल्कि जनता के सामने सच्चाई को दबाने की साजिश से जुड़ा है। उन्होंने दावा किया कि व्यापारी संजय वर्मा की हत्या में शामिल लोगों के सीधे संबंध आम आदमी पार्टी के नेताओं से हैं। इसके साथ ही सिरसा ने झूठे पुलिस एनकाउंटरों में शामिल अधिकारियों को भी चेतावनी दी कि वह एक-एक करके उनकी सच्चाई जनता के सामने लाएंगे।

अंत में सिरसा ने कहा कि अगर अरोड़ा ने माफी नहीं मांगी, तो वह उनके खिलाफ ऐसा केस दर्ज कराएंगे कि वह आगे से कभी किसी के खिलाफ फर्जी वीडियो पोस्ट करने की हिम्मत नहीं करेंगे।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X