Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

वन महोत्सव: प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और भावी पीढ़ियों का संकल्प – सीएम सैनी

Updated on Monday, July 28, 2025 20:17 PM IST

चंडीगढ़, 28 जुलाई- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जीवन का आधार प्रकृति है और प्रकृति का संरक्षण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। आज हम आधुनिकता की दौड़ में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं, वन महोत्सव हमें इसी बात की याद दिलाता है कि विकास की अंधी दौड़ में हम प्रकृति का शोषण न करें, बल्कि उसके साथ मिलकर रहना सीखें। जब हम एक पेड़ लगाते हैं तो हम जीवन का एक स्रोत रोपित करते हैं, एक नई उम्मीद पैदा करते हैं।

 

मुख्यमंत्री सोमवार को यमुनानगर के कलेसर में वन विभाग द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय वन महोत्सव में बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर रहे थे। उन्होंने राज्य स्तरीय वन महोत्सव में पौधारोपण भी किया, साथ ही वन विभाग के नव निर्मित विश्राम गृह का उद्घाटन भी किया। कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कालेश्वर महादेव मठ मंदिर में जाकर भगवान शिव की पूजा अर्चना की और प्रदेश की सुख स्मृद्धि के लिए कामना की।

 

सरकार कालका से लेकर कलेसर तक के पूरे क्षेत्र को पर्यटन हब के रूप में विकसित कर रही

मुख्यमंत्री ने कालेश्वर महादेव मठ मंदिर में भगवान शिव की पूजा अर्चना भी की

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वन महोत्सव प्रकृति के प्रति हमारी कृतज्ञता, हमारे दायित्व और आने वाली पीढ़ियों का स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित करने के हमारे संकल्प का प्रतीक है। कलेसर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह न केवल पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि पर्यटकों, प्रकृति प्रेमियों और ट्रेकिंग करने वालों के लिए भी बेहद आकर्षक स्थल है। सरकार कालका से लेकर कलेसर तक के पूरे क्षेत्र को पर्यटन हब के रूप में विकसित कर रही हैं।

 

प्रदेश में 2 करोड़ 10 लाख पौधे लगाए जाएंगे

 

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वन क्षेत्रों को बढ़ाने के लिए कई योजनाएं बनाई हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 5 जून, 2024 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दिल्ली के बुद्ध जयंती पार्क में पौधारोपण करते हुए एक पेड़ मां के नाम से एक अनूठा अभियान शुरू किया था। इसी कड़ी में एक पेड़ मां के नाम के पहले चरण में हरियाणा में 1 करोड़ 60 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा था, हमने लक्ष्य से बढक़र 1 करोड़ 87 लाख पौधे लगाये। इस साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम के दूसरे चरण की शुरूआत की है। दूसरे चरण में 90 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इसके अलावा, इस साल अन्य योजनाओं में प्रदेश में कुल 1 करोड़ 20 लाख पौधे और लगाने का लक्ष्य रखा गया है। एस प्रकार प्रदेश में 2 करोड़ 10 लाख पौधे लगाए जाएंगे।

 

अवैध कटाई को रोकने और वन्यजीवों के संरक्षण के लिए कड़े कदम उठाए

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कहा कि सरकार ने शहरी वानिकी को बढ़ावा देने के लिए भी विशेष योजनाएं शुरू की हैं, ताकि शहरों में भी हरियाली बढ़ाई जा सके। इसके साथ ही, अवैध कटाई को रोकने और वन्यजीवों के संरक्षण के लिए कड़े कदम उठाए हैं। वन विभाग को इस दिशा में और अधिक सक्रिय होने के निर्देश दिए गए हैं। कलेसर नेशनल पार्क में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं। यहां अवैध शिकार पूरी तरह बंद कर दिया गया है। इसी का परिणाम है कि पिछले वर्ष अप्रैल, अक्तूबर और फरवरी माह में 8 से 10 हाथियों का समूह यहां देखा गया। बनसंतोर में हाथियों का पुनर्वास किया गया है। हमने वनों और वन्य जीवों के प्रति समाज को संवेदनशील बनाने के लिए यहां जीप सफारी व बच्चों के स्टडी टूर आदि की व्यवस्था भी की है।

 

वन्य जीवों के लिए पीने का पानी उपलब्ध कराने के बनाये बांध

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने दक्षिण हरियाणा में हरित अरावली कार्य योजना का भी शुभारंभ किया है। केन्द्र व राज्य सरकारों द्वारा बनाई गई यह परियोजना अरावली पहाडिय़ों के चार राज्यों मे लागू की जाएगी, जिनमें हरियाणा भी शामिल है। इन चार राज्यों में 29 जिलों का चयन किया गया है, जिनमें पांच जिले हरियाणा के हैं। राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों विशेषकर शिवालिक एरिया में जल संरक्षण करने के लिए बांध बनाए गए हैं, जो वन्य जीवों के लिए पीने का पानी उपलब्ध कराने के साथ-साथ भूमिगत जल स्तर को भी सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

 

2014 से अब तक प्रदेश में लगभग 18 करोड़ पौधे लगाये जा चुके

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने 75 साल से अधिक आयु के वृक्षों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए प्राणवायु देवता पेंशन स्कीम शुरू की है। इस योजना के तहत 75 साल से अधिक आयु के वृक्षों के रख-रखाव के लिए 3000 रुपये प्रति वर्ष प्रति पेड़ पेंशन का प्रावधान किया है। इस योजना के तहत 3800 वृक्षों के संरक्षकों के खातों में 1 करोड़ रुपये की धनराशि डाली जा चुकी है। अक्तूबर 2014 से अब तक प्रदेश में लगभग 18 करोड़ पौधे लगाये जा चुके हैं। वन विभाग द्वारा पहले से लगे हुए और हर वर्ष होने वाले पौधारोपण की जीओ टैंगिंग ड्रोन द्वारा नियमित मैंपिंग की जाएगी तथा 5 वर्ष तक हुई उनकी ग्रोथ पर नजर रखी जाएगी ताकि हरियाणा में वन क्षेत्र को बढ़ाया जा सके।

 

पुस्तिकाओं का किया विमोचन

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा फॉरेस्ट न्यूज और प्राण वायु देवता पुस्तिकाओं का विमोचन भी किया। उन्होंने कहा ये पुस्तिकाएं केवल सूचना के स्रोत नहीं हैं, बल्कि ये वन संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के हमारे प्रयासों का अभिन्न अंग हैं। हरियाणा फॉरेस्ट न्यूज़ पुस्तिका वन विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों, नई पहलों, उपलब्धियों और चुनौतियों से अवगत कराएगी। प्राण वायु देवता, पुस्तिका वृक्षों के महत्व, विभिन्न प्रजातियों के लाभ और उन्हें कैसे संरक्षित किया जाए, इसके बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करेगी।

 

कार्यक्रम में पर्यावरण एवं वन मंत्री श्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए एक पेड़ मां के नाम अभियान के दूरगामी परिमाण सामने आएंगे। हमें इस अभियान में शामिल होते हुए पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे रोपित करने चाहिए। पौधे लगाने के साथ हमें उनकी देखभाल भी करनी चाहिए। विधायक श्री घनश्याम दास अरोड़ा ने भी आमजन से पेड़-पौधे की संभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमें उनकी कम से कम एक वर्ष तक देखभाल करनी चाहिए। पेड़-पौधे हमारे जीवन दाता है और यदि हमें अपने पर्यावरण को दूषित होने से बचाना है तो हमें अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाने होंगे।

 

राज्य स्तरीय वन महोत्सव में पहुंचने पर वन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री आनंद मोहन सरण और स्थानीय नेताओं ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

 

इस मौके पर पर्यावरण एवं वन विभाग के प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं बल प्रमुख श्री विनीत कुमार गर्ग, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री कंवरपाल, मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री भारत भूषण भारती, जिला उपायुक्त श्री पार्थ गुप्ता सहित अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X