Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

गुरुग्राम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना मेरी पहली प्राथमिकता: राव नरबीर सिंह

Updated on Tuesday, August 19, 2025 17:31 PM IST

 

चंडीगढ़। हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि गुरुग्राम में शिक्षा इंफ्रास्ट्रक्चर को और अधिक बेहतर बनाने के लिए निरंतर धरातल पर प्रयासरत हैं। गुरुग्राम जिला में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता है। नए भवन के निर्माण से विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए उपयुक्त वातावरण मिलेगा तथा शिक्षा की गुणवत्ता में भी और अधिक सुधार होगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्रदेश के प्रत्येक स्कूल में आधुनिक रूप से मूलभूत सुविधाएं निरन्तर उपलब्ध कराई जा रही हैं। उद्योग मंत्री मंगलवार को गुरुग्राम में गाँव बजघेड़ा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनने वाले नए भवन का शिलान्यास करने उपरांत बोल रहे थे।

गुरुग्राम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना मेरी पहली प्राथमिकता : राव नरबीर सिंह

सरकार गुरुग्राम के विकास को लेकर गंभीर, जल्द ही धरातल पर दिखेंगे सार्थक बदलाव

उन्होंने कहा कि किसी भी देश को वैश्विक स्तर पर अपना मुकाम कायम रखना है तो शिक्षा उसका श्रेष्ठ माध्यम है। इसी ध्येय के साथ हरियाणा सरकार भी सरकारी स्कूलों की बुनियादी सुविधाओं को लगातार बेहतर बनाने के लिए काम कर रही है। कैबिनेट मंत्री ने इस अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

 

सरकार गुरुग्राम के विकास को लेकर गंभीर, जल्द ही धरातल पर दिखेंगे सार्थक बदलाव

 

उद्योग मंत्री ने कहा कि गुरुग्राम के विकास को लेकर हरियाणा सरकार पूरी तरह से गंभीर और प्रतिबद्ध है।  मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार नागरिकों की समस्याओं को गहराई से समझ रही है और उनके स्थायी समाधान की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। सरकार के स्तर पर नागरिकों, सामाजिक संगठनों और आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधियों से सीधे संवाद स्थापित किया जा रहा है। इस संवाद से न केवल स्थानीय स्तर की समस्याओं की पहचान हुई बल्कि उनके त्वरित समाधान की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

 

उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार ने मुख्यालय स्तर से संबंधित विकास संबंधी फाइलों को प्राथमिकता से निपटाते हुए गति प्रदान की है। इसके परिणामस्वरूप बहुत जल्द नागरिकों को जमीनी स्तर पर परिवर्तन और विकास कार्यों की तेज़ रफ्तार स्पष्ट रूप से दिखाई देगी। राव नरबीर सिंह ने विश्वास दिलाया कि आने वाले समय में गुरुग्राम के इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, स्वास्थ्य और शहरी सुगमता से जुड़े क्षेत्रों में ठोस और सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे, जिससे आमजन का जीवन और अधिक सुविधाजनक व बेहतर बन सकेगा।

 

अंत्योदय उत्थान के लिए जनहित योजनाओं को धरातल पर किया जा रहा क्रियान्वित

 

उन्होंने कहा कि सरकार ने कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए अनेक योजनाओं को बनाकर उन्हें क्रियान्वित किया है। कमजोर व पिछड़ा वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री नई-नई नीतियों को बनाकर उन्हें लागू कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने पिछले 11 वर्षों के कार्यकाल में जनकल्याण के अनेक कार्य करके पूरे देश में एक मिसाल प्रस्तुत की है। सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का पैसा सीधा लाभार्थियों के बैंक खाते में जा रहा है। पूरी व्यवस्था में पारदर्शिता को लाया गया है। सरकार समाज के हर एक वर्ग के सम्मान और स्वाभिमान का ध्यान रखकर कार्य कर रही है। इन्हीं प्रयासों का ही प्रतिफल है हरियाणा प्रदेश बनने के बाद पहली बार जनता जनार्दन ने लगातार तीसरी बार एक ही पार्टी की सरकार को सेवा का पुनः अवसर दिया है।

  

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X